Lucknow News : लखनऊ के अकबरनगर में भारी बवाल, तोड़फोड़-पथराव,पुलिस-पीएसी के जवान घायल..

Lucknow News : लखनऊ के अकबरनगर में भारी बवाल, तोड़फोड़-पथराव,पुलिस-पीएसी के जवान घायल..
Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News : लखनऊ के अकबरनगर में रविवार शाम को अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करने के दौरान भारी बवाल हो गया। एलडीए और पुलिस टीम पर लोगों ने जमकर पथराव और तोड़फोड़ किया। वहीं पथराव और भगदड़ में इंस्पेक्टर महानगर घायल हो गए। हालांकि उन्हें गंभीर चोटें नहीं आईं हैं। वहीं बवाल के दौरान पीएसी के तीन जवान भी गलियों में फंस गए, लेकिन काफी मशक्कत के बाद तीनों किसी तरह बाहर निकल सके। गुस्साए लोगों ने पीएसी व पुलिस के वाहनों में जमकर तोड़फोड़ भी की।

Lucknow News : बवाल पर एक घंटे बाद हुआ काबू

सूचना मिलते ही ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कानून-व्यवस्था, डीसीपी सेंट्रल, एडीसीपी सेंट्रल समेत पुलिस-प्रशासन और एलडीए के अफसर मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बवाल पर काबू पा सके। इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस और पीएसी बल की तैनाती कर दी गई है।

image 164

Lucknow News : एलडीए का ध्वस्तीकरण अभियान

एलडीए की ओर से राजधानी के अकबरनगर में रविवार को ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के तहत कॉमर्शियल अवैध निर्माण ढहाए जा रहे थे। इसी के तहत एलडीए की टीम सम्राट फर्नीचर वाले की कॉमर्शियल बिल्डिंग ढहाने के लिए पहुंची।

Lucknow News : बिल्डिंग गिरने से आसपास के मकानों को नुकसान

image 165

शाम करीब पांच बजे बिल्डिंग ढहाई गई और इसी बीच बिल्डिंग गिरने से आसपास के सात मकान भी उसकी जद में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे लोग उग्र हो गए और एलडीए टीम पर पथराव शुरू कर दिया। जेसीबी के ड्राइवर समेत पुलिस व एलडीए के कर्मचारियों ने किसी तरह गलियों से भागकर अपनी जान बचाई। भीड़ ने जमकर बवाल काटा और पथराव किया।

Lucknow News: इंस्पेक्टर घायल, पीएसी जवान फंसे

इसी दौरान इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश मिश्र के पैर में चोट लग गई। हालांकि चोट गंभीर नहीं थी। जानकारी पर पुलिस अफसर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान ज्वाइंट सीपी कानून-व्यवस्था उपेंद्र अग्रवाल ने माइक से घोषणा करके लोगों को समझाया और करीब एक घंटे बाद किसी तरह मामला शांत हुआ।

image 166

बवाल शुरू होते ही भगदड़ मच गई थी। सभी लोग भागकर मुख्य सड़क पर आ गए। कुछ देर बाद पता चला कि पीएसी के तीन जवान गलियों में भीतर ही रह गए हैं। इससे पुलिस व पीएसी के अफसरों के हाथ-पैर फूल गए। पुलिस के अफसर गली में दोबारा घुसकर पीएसी के जवानों को निकालने की योजना बनाने लगे। इसी दौरान एलडीए के अफसर और एडीसीपी सेंट्रल से तीखी बहस होने लगी। एडीसीपी ने आश्वासन दिया कि वह किसी भी तरह जवानों को बाहर निकालेंगी। इसी दौरान तीनों जवान खुद ही दूसरी तरफ से निकलकर आ गए। पता चला कि कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की। मगर वह किसी तरह से बचकर भाग निकले।

लखनऊ के अकबरनगर में भारी बवाल, तोड़फोड़-पथराव, इंस्पेक्टर घायल, पुलिस-पीएसी  के जवान भी फंसे | Accident during demolition of building | Lucknow Latest  News in Hindi Newstrack ...

Lucknow News : वसंत कुंज योजना में किए जाएंगे आवास आवंटित

Photo- Newstrack

उग्र भीड़ ने जमकर तोड़फोड़ की। पीएसी के एक वाहन पर पथराव कर तोड़ दिया। पुलिस की एक-दो बाइकें तोड़ दीं। समय रहते पुलिस बल के पहुंचने की वजह से बवाल कम समय में नियंत्रित कर लिया गया। गनीमत ये रही कि किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। लखनऊ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष का कहना है कि इस पूरी कार्रवाई में 7 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, इन परिवारों को वसंत कुंज योजना में तत्काल आवास आवंटित किए जाएंगे। अकबरनगर में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए एलडीए कई दिनों से लगी है।

https://youtu.be/l236jCUxybY?si=CEexbsaDZDcELP29

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें