Sonbhadra News: नदी किनारे मवेशियों को चराने आई महिला से दुष्कर्म, अकेला पाकर वारदात को दिया अंजाम

Sonbhadra News: नदी किनारे मवेशियों को चराने आई महिला से दुष्कर्म, अकेला पाकर वारदात को दिया अंजाम
Facebook
X
WhatsApp

Sonbhadra News: बिहार की महिला के साथ सोनभद्र (Sonbhadra News) में दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। प्रकरण बिहार सीमा से सटे मांची थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Sonbhadra News: कर्मनाशा नदी किनारे मवेशियों को चराने आई थी महिला

https://twitter.com/india24x7livetv/status/1767084109866869136

बिहार जिले के कैमूर जिला अंतर्गत अधौरा थाना क्षेत्र के रहने वाली एक महिला गत 8 मार्च को, मांची थाना क्षेत्र की सीमा में कनहर नदी किनारे मवेशियों को चराने और उनको पानी पिलाने के लिए लेकर आई हुई थी। आरोप है कि उसी दौरान वहां कमलेश यादव पुत्र राधेश्याम यादव, निवासी हरभोग, थाना अधौरा जनपद भभुआ कैमूर (बिहार) पहुंच गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मामले की जानकारी बिहार के अधौरा थाने जाकर दी। वहां से मौका मुआयना करने पहुंची पुलिस ने बताया कि घटनास्थल सोनभद्र (यूपी) के मांची थाना क्षेत्र में है। उसके बाद पिता ने मांची थाने पहुंचकर पुलिस को घटना से अवगत कराया।

क्षेत्राधिकारी सदर संजीव कटियार ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 376 आईपीसी और 3(2)v एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और प्रकरण में छानबीन करते हुए रविवार को तबिश देकर दुष्कर्म के आरोपी कमलेश यादव पुत्र राधेश्याम यादव, निवासी हरभोग, थाना अधौरा जनपद भभुआ कैमूर(बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी का संबंधित धाराओं के तहत चालान कर दिया गया। बताया कि मामले में आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम मे थानाध्यक्ष रामदरश राम, एसआई संजय कुमार चौकी प्रभारी सुअरसोत सहित अन्य शामिल रहे।

https://youtu.be/w5z6R75AV3g?si=HmngJ-DXnSaUfZnn

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें