UP News : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) हाल ही में योगी कैबिनेट का हिस्सा बने हैं। सरकार में मंत्री बनने के बाद उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को ‘टिप्स’ दिया था। पार्टी वर्कर से कहा था, कि ‘आपको किसी थाने में परेशानी नहीं होगी। आप सफ़ेद की जगह पीला गमछा ओढ़कर जाना। पुलिस वालों को आपकी शक्ल में ओपी राजभर का चेहरा दिखाई देगा। उन्होंने कहा था, थाने जाकर बता देना मंत्री जी ने भेजा है। दरोगा से कलेक्टर तक कोई हाथ नहीं लगाएगा।’
पोरबंदर: 6 पाकिस्तानी ड्रग्स के साथ पकड़े गए, 450 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत का ड्रग्स बरामद. #india24x7livetv #NewsUpdate pic.twitter.com/obLm8WxiTr
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) March 12, 2024
UP News : टशन में थाने पहुंचा सुभासपा नेता…
ओपी राजभर के इस बयान के बाद सुभासपा कार्यकर्ताओं ने इस बात को गंभीरता से लिया। एक कार्यकर्ता को ‘टशन’ दिखाना भारी पड़ गया। आरोप है कि, दरोगा जी ने सुभासपा कार्यकर्ता का गमछा और मोबाइल रखवा लिया साथ ही अभद्र व्यवहार भी किया।

UP News : उत्साही कार्यकर्ता का उल्टा पड़ गया दांव !

एक ऐसा ही वाकया यूपी के फर्रुखाबाद जिला थाने का सामने आया। सुभासपा का एक कार्यकर्ता मंगलवार (12 मार्च) को नवाबगंज पुलिस थाने (Nawabganj Police Station) पहुंचा। ओमप्रकाश राजभर के बयान से उत्साहित पार्टी वर्कर ‘टशन’ में गले में गमछा डाले थाना पहुंचा। जिसके बाद दारोगा जी ने उसका गमछा छीन लिया। मोबाइल भी रखवा लिया। सुभासपा नेताओं का आरोप है कि, दारोगा जी ने ओपी राजभर की पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया। इस घटना के बाद पार्टी कार्यकर्ता थाने के बाहर कार्रवाई की मांग करते रहे।









