Greater Noida Fire : हरनंदी नदी पास स्थित कई ढाबों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

Greater Noida Fire : हरनंदी नदी पास स्थित कई ढाबों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
Facebook
X
WhatsApp

Greater Noida Fire : ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र में स्थित कुछ ढाबों में आग लग गई। हरनंदी नदी किनारे स्थित 6-7 ढाबे में सुबह करीब 7 बजे आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई। घटना की सूचान मिलते ही दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके स्थल पर पहुंची। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

Greater Noida Fire : सभी ढाबे जलकर हुए खाक

image 203

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र के हरनंदी नदी किनारे स्थित 6-7 ढाबों में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, देखते देखते हुए इन सभी ढाबों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 8 गाड़ियां पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, ढाबे पूरी तरह जल कर खाक हो गए हैं। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Greater Noida Fire : चार मूर्ति चौक के पास लगी आग

image 204

पुलिस के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के बिसरख में चार मूर्ति चौक के पास भोजनालयों में आग लगने की सूचना मिली। एक ढाबे पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जो बाद में अन्य भोजनालयों में फैल गई। हालांकि सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। इस पर काबू पा लिया गया।

Greater Noida Fire : कोई हताहत या घायल नहीं

image 205

पुलिस के मुताबिक, आग छह ढाबों और दो दुकानों में आग लगी। घटनास्थल पर दमकल की 10 गाड़ियां पहुंचीं। आग पर काबू पा लिया गया है। खबर लिखने जाने तक राहत बचाव का अभियान जारी है। अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ।

https://youtu.be/usahY3a1di0?si=8xH8uFOHq-kLSB_I

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें