Sonbhadra: आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज रेणुकूट में उल्लासपूर्वक मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

Facebook
X
WhatsApp

Sonbhadra

रेणुकूट। हिण्डाल्को द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट में शुक्रवार को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस उल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य श्री विजय भागवत पाटिल व विद्यालय परिवार के सदस्यों के साथ 50 से अधिक विद्यार्थियों ने हिण्डाल्को प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र के मनोज प्रसाद के प्रशिक्षण में योग किया, (Sonbhadra) जिसमें विभिन्न प्रकार के आसनों का अभ्यास कराया गया। शान्ति पाठ से आरम्भ होने वाले इस योगाभ्यास में प्रशिक्षक मनोज प्रसाद ने वर्तमान जीवनशैली को देखते हुए योग की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया तथा सभी से नियमित योग करने का आग्रह किया। (Sonbhadra) योगाभ्यास के उपरान्त सभी को अल्पाहार कराया गया। इस आयोजन में श्याम नारायण चौबे, सुधीर कुमार नायक, ब्रह्मानन्द राम त्रिपाठी, ब्रजेश कुमार शुक्ला, डॉ. प्रियरंजन सिंह आदि के साथ-साथ विद्यालय परिवार के अन्य शिक्षक एवं अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- सुनील ठाकुर

https://youtu.be/CfGUNTtec1Y?si=HrXPBJf4uiiTpn_4

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें