UP Politics : प्रदेश के CM बनना चाहते हैं ब्रजेश पाठक, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने किया बड़ा दावा

योगी की जगह CM बनना चाहते हैं ब्रजेश पाठक, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने किया बड़ा दावा
Facebook
X
WhatsApp

UP Politics : समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव हाथरस में सत्संग के बाद हुई भगदड़ को लेकर प्रदेश सरकार पर लगातार तीखा हमला कर रहे हैं। उन्होंने इस हादसे के लिए प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन को जिम्मेदार उठाया है। सपा मुख्यालय पर आज उन्होंने प्रदेश के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक पर भी तीखा हमला किया।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है मगर स्वास्थ्य मंत्री को जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की जगह स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक अपना राजनीतिक स्वास्थ्य दुरुस्त बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। वे चाहते हैं कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हट जाएं और उनकी जगह वे प्रदेश के सीएम बन जाएं।

UP Politics : हाथरस हादसे को लेकर प्रदेश सरकार पर हमला

Brajesh Pathak, CM Yogi Adityanath, Akhilesh Yadav

सपा मुख्यालय पर आज कई नेताओं को सपा जॉइन कराने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान अखिलेश यादव ने हाथरस में हुई भगदड़ के दौरान इतनी ज्यादा संख्या में लोगों के मारे जाने पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि सत्संग के बाद हुई भगदड़ में काफी संख्या में लोगों की जान गई है और इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की है।

सपा मुखिया ने कहा कि इतना बड़ा आयोजन होने पर भी प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। सरकार को आगे से इस तरह के आयोजन को लेकर काफी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग फोटो चलवाने में लगे हुए हैं मगर आरोप लगाने से कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है।

Akhilesh yadav claim after Kejriwal Brajesh Pathak wants Yogi to ...

UP Politics : प्रदेश के सीएम बनना चाहते हैं ब्रजेश पाठक

उन्होंने लोकसभा चुनाव के नतीजे का जिक्र करते हुए कहा कि अभी भाजपा को आधी हार का सामना करना पड़ा है। आने वाले समय में भाजपा पूरी तरह हारेगी। सरकार के पास आम लोगों के बारे में सोचने और उनकी समस्याओं को दूर करने की फुर्सत नहीं है। प्रदेश सरकार को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि वह अपनी जिम्मेदारी से नहीं भाग सकती।

उन्होंने प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सुविधा को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक पर जमकर हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को अपने विभाग के कोई चिंता ही नहीं है। वे तो बस यह चाहते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हट जाएं और उन्हें प्रदेश की कमान मिल जाए।

UP Politics : घायल लोगों को अस्पताल में नहीं मिला इलाज

1757938 whatsappimage2024 07 04at24621pm

इससे पहले बुधवार को भी सपा मुखिया ने हाथरस हादसे को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला था। उनका कहना था कि हाथरस में काफी संख्या में लोगों की जान बच सकती थी मगर सरकार और जिला प्रशासन एंबुलेंस और गाड़ियों की व्यवस्था नहीं कर पाया। अस्पताल पहुंचने वाले घायलों को भी इलाज नहीं मिल सका जिसके कारण कई लोगों की मौत हो गई।

1757940 whatsappimage2024 07 04at24622pm

उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में है न तो दवाएं थीं और न ऑक्सीजन। लोगों की जान बचाने के लिए अस्पताल में कोई इंतजाम नहीं था और इस कारण कई लोग मौत की आगोश में समा गए। उन्होंने इसके लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है। सरकार को इसके बारे में पूरी जानकारी थी मगर इसके बावजूद सत्संग स्थल पर पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई। सरकार की ओर से बरती गई इस लापरवाही के कारण ही लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

https://youtu.be/QLtttM4aX7I?si=MkaYqVo4eoLW6ygM

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें