Barabanki News : एसएनएस प्राइवेट आईटीआई ने छात्रों को टैबलेट वितरण समारोह का आयोजन

Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News : एसएनएस प्राइवेट आईटीआई – रजौली (बिशुनपुर),फतेहपुर ,बाराबंकी, उ0प्र0, ने अपने छात्रों के लिए एक विशेष टैबलेट वितरण समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में संस्थान के प्रधानाचार्य त्रिभुवन दत्त और अन्य कर्मचारी मोहन वर्मा, चंद्रकेश, नीतेश वर्मा और विकास मिश्रा भी उपस्थित थे ।

Barabanki News : छात्रों को टैबलेट वितरण समारोह

image 36

प्रधानाचार्य त्रिभुवन दत्त ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों की शिक्षा को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने आगे कहा कि टैबलेट के माध्यम से छात्र ऑनलाइन कक्षाओं में भाग ले सकेंगे और विभिन्न शैक्षिक सामग्री तक आसानी से पहुंच सकेंगे ।इस अवसर पर मोहन वर्मा ने कहा कि यह कदम छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण परिवर्तन लाएगा और उन्हें आधुनिक तकनीक के साथ तालमेल बिठाने में मदद करेगा। चंद्रकेश ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि टैबलेट के उपयोग से छात्रों की अध्ययन क्षमता में वृद्धि होगी ।

Barabanki News : छात्रों ने संस्थान का किया धन्यवाद

image 37

नीतेश वर्मा ने इस पहल की सराहना की और कहा कि यह छात्रों के लिए एक नई दिशा खोलेगा। विकास मिश्रा ने भी इस कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि छात्रों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है । कार्यक्रम के अंत में, छात्रों ने संस्थान का धन्यवाद किया और कहा कि वे इस नई पहल से बहुत खुश हैं और इसे अपने अध्ययन में उपयोग करेंगे। एसएनएस प्राइवेट आईटीआई के इस प्रयास को सभी ने सराहा और भविष्य में भी इसी तरह की पहल करने की आशा व्यक्त की ।

https://youtu.be/W3Puq6WXH4k?si=xO7tpRGx_rA_J4G8

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें