Ayodhya: अयोध्या पुलिस ने 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Facebook
X
WhatsApp

Ayodhya

अयोध्या वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या के निर्देशानुसार चलाए गए अभियान में आज पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। (Ayodhya) अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर के निर्देशन में थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान जाफरनगर तिराहे के पास दबिश देकर चार अभियुक्तों को पकड़ा गया।

गिरफ्तार किए गए अपराधियों के पास से 2 पिस्टल 32 बोर, 1 देशी तमंचा 315 बोर, 1 देशी तमंचा 12 बोर और 16 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। (Ayodhya) अभियुक्तों के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. सिरताज अहमद (24)
  2. दीपचंद (24)
  3. सलमान खान (22)
  4. अरशद (25)

रिपोर्ट- प्रशान्त तिवारी

https://youtu.be/_YD1XMonod0?si=zyv357BUHLmC6i7h

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें