Flood in Gorakhpur: गोरखपुर में फिर बढ़ने लगी सरयू, राप्ती अब भी खतरे के निशान से पार

Facebook
X
WhatsApp

Flood in Gorakhpur

गोरखपुर। 13 जुलाई को खतरे का निशान पार करने के बाद तेजी से नीचे आ रही सरयू नदी में एक बार फिर उफान आने लगा है। (Flood in Gorakhpur) नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार शाम चार बजे अयोध्या पुल पर सरयू नदी खतरे के निशान से सिर्फ 31 सेंटीमीटर नीचे बह रही थी।

आठ घंटे में नदी का जलस्तर 10 सेंटीमीटर बढ़ा है। सरयू का जलस्तर बढ़ने के साथ ही राप्ती नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने की आशंका है। (Flood in Gorakhpur) अभी राप्ती नदी खतरे के निशान से 48 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। कुछ दिनों से नदी के जलस्तर में तेजी से गिरावट हो रही है।

image 267

जिले में अब भी 52 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। 16 जुलाई को 64 गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके थे। कई गांवों से बाढ़ का पानी वापस जाने के बाद भी 69 हजार से ज्यादा आबादी अब भी पीड़ित है।

image 268

2426 हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्रफल में फसल को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन की टीम बाढ़ वाले इलाकों में भूसा, अनाज आदि का वितरण कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांवों में पहुंचकर लोगों का उपचार कर रही हैं।

https://youtu.be/KhSyXFqei4Q?si=EkL4Fz4EqrLsm-Ef

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें