Sonbhadra: एक लाख से अधिक पौधरोपण के लक्ष्य के साथ हिण्डाल्को रेणुकूट में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ

Facebook
X
WhatsApp

Sonbhadra

रेणुकूट उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण के उद्देश्य हेतु ‘पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ जन अभियान चलाया जा रहा है (Sonbhadra) जिसके अंतर्गत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को सफल बनाने के लिए हिण्डाल्को द्वारा भी वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया गया।

गौरतलब है कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में इस वर्ष 36.46 करोड़ से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य प्राप्त करना है। इसके तहत हिण्डाल्को के मुखिया श्री एन. नागेश व मानव संसाधन प्रमुख श्री जसबीर सिंह द्वारा एक-एक पौधा लगाकर एक लाख से अधिक वृक्षारोपण का लक्ष्य रखते हुए अभियान का शुभारंभ किया।

इस मौके पर नागेश ने कहा कि सभी की जिम्मेदारी है कि वे अपने द्वारा लगाए गए पौधों की रक्षा करें खासकर उन पौधों की जो अपनी माताओं को समर्पित हैं। (Sonbhadra) इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों श्री जेपी नायक, अजय सिन्हा, श्री राजेश कपूर, विवेक कुमार, अविजीत कुमार, यशवंत कुमार, अनिल सिंह, कर्नल (से.नि.) (Sonbhadra) रोहित शर्मा, राजेश तिवारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इस सकारात्मक अभियान पर विमर्श करते हुए पर्यावरण संरक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। सभी ने एक स्वर में कहा कि “अगर हम पेड़ों को बचाते हैं, तो हम पर्यावरण को बचाते हैं,” ग्लोबल वार्मिंग और गर्मी की लहरों से निपटने में इस विशाल अभियान का प्रभाव आने वाले समय में काफी व्यापक होने वाला है।

जसबीर सिंह ने कहा कि हिंडाल्को, रेणुकूट इस मानसून के मौसम में ‘पेड़ लगाओ- पेड़ बचाओ’ और ‘एक पेड़ मां के नाम लगाओ’ के नारे के तहत एक लाख से अधिक पेड़ लगाकर इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हिण्डाल्को सीएसआर विभाग द्वारा एक ही दिन में विभिन्न स्थानों पर लगभग 2 हजार से अधिक पौधे लगाए गए हैं। कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण विभाग के प्रभात द्विवेदी ने किया।

रिपोर्ट- सुनील ठाकुर

https://youtu.be/trM8oYR45zw?si=ShqknkvHoLbB8rbl

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें