Lucknow News : राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह गौतम पल्ली थानाक्षेत्र में सीएम आवास के पास एक महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
ताजमहल के अंदर महिला ने लहराया भगवा झंडा, सावन के सोमवार पर गंगा जल भी चढ़ाया, सुरक्षाकर्मी ने दौड़ाकर पकड़ा , अखिल भारत हिंदू महासभा ने पानी को गंगाजल बताया #Agra #ViralVideo #Tajmahal #UttarPradesh #india24x7livetv #BreakingNews #Latest_News pic.twitter.com/R3zxYUjEDW
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) August 6, 2024
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह उन्नाव जनपद के पुरवा थाना क्षेत्र स्थित छत्ता खेड़ा गांव निवासी महिला अंजली जाटव पत्नी देशराज सीएम के जनता दरबार में आई थी। बताया जा रहा है कि वह जनता दरबार से बाहर आ गई और इसी बीच खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसके ऊपर कम्बल डालकर आग पर काबू पाया। जिसके बाद तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। डीसीपी मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए भेजा गया है। किन परिस्थितियों में और आग क्यों लगाई इस बात की जांच की जा रही है।

Lucknow News: उन्नाव पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस
मंगलवार सुबह सीएम आवास के पास आत्मदाह करने वाली महिला ने उन्नाव पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के पास से पुलिस को एक शिकायती पत्र मिला है। जिसमें कहा गया है उन्नाव पुलिस घरेलू विवाद में शिकायत करने के बावजूद उसकी सुनवाई नहीं कर रही है। दो दिन पहले भी महिला सीएम के जनता दरबार में आई थी और उसने सुनवाई करने की मांग की थी।

महिला ने अपने पति देशराज, देवर, भांजे पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। सुनवाई न होने पर वह दो दिन पहले सीएम ऑफिस गुहार लगाने पहुंची थी। आरोप है कि इसके बाद से स्थानीय पुलिस उस पर दबाव बना रही थी। महिला ने पुरवा थाने में तैनात एक दरोगा पर ससुरालियों का पक्ष लेने और सुनवाई न करने के आरोप लगाए हैं।

Lucknow News : महिला की हालत गंभीर, करीब 80 प्रतिशत बर्न इंजरी
पेट्रोल डालकर खुद पर आग लगाने वाली महिला के शरीर में गंभीर घाव हो गए हैं। वह करीब 80 प्रतिशत तक जल गई है। आनन फानन में पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे के पहले महिला ने अपने बच्चे को सामान के साथ सड़क के एक किनारे बिठा दिया था उसके बाद खुद को आग लगा ली।

Lucknow News : साजिश और उकसाने के एंगल से जांच जारी
डीसीपी मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। उसका इलाज चल रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व चश्मदीदों से बातचीत के अनुसार मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस महिला को आत्मदाह के लिए उकसाने के एंगल से भी जांच कर रही है। साथ ही इसमें किसी तरह की साजिश है या नहीं इस बात की तफ्तीश भी की जा रही है।









