Lakhimpur Kheri News: कृष्ण जन्माष्टमी पर खीरी में गो आश्रय स्थलों को सजाकर गौ माताओं की हुई पूजा, अफसरों-कार्मिकों ने ग्रामीणों संग किया गौ पूजन लिया आशीर्वाद

Facebook
X
WhatsApp

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी 26 अगस्त। जिले के सभी गो आश्रय स्थलों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पुनीत मौके पर गो माताओं की पूजा हुई। (Lakhimpur Kheri News) सोमवार को गो आश्रय स्थल को साफ-सुथरा कर अफसरों ने ग्रामवासियों संग गो माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चन करते हुए उन्हें गुड़, केला व हरा चारा खिलाकर आर्शीवाद लिया और जिले की खुशहाली, समृद्धि की कामना की। (Lakhimpur Kheri News) इस मौके पर राधा कृष्ण की वेशभूषा में गो आश्रय स्थल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल बच्चों ने सभी का मन मोहा।

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि जन्माष्टमी के पर्व पर गो-माता की विशेष पूजा किये जाने की परम्परा है। (Lakhimpur Kheri News) इसी क्रम में जिले के सभी गौ आश्रय स्थलों पर गो-पूजन का आयोजन हो रहा है, जिसमें गोशाला के नोडल अफसर, बीडीओ एवं आमजन भी शामिल हो रहे हैं। डीएम ने कहा कि गौ अभिलाषित फल देने वाली है, गौ से उत्तम और कोई नहीं है। शासन गो संरक्षण का कार्य कर रहा है। गोवंश सुरक्षित रहें, इसके प्रयास किए जा रहे हैं।

WhatsApp Image 2024 08 26 at 9.38.30 PM

डीएम के निर्देश पर सभी बीडीओ, गोशाला के नामित नोडल अफसरों ने आवंटित गो आश्रय स्थलों में पहुंचकर कार्मिकों, ग्रामीणों संग पहुंच कर पूरे विधि विधान से गौ माता का पूजन किया। (Lakhimpur Kheri News) साथ ही उनको माला पहनाई। गायों को गुड़, केला व हरा चारा खिलाकर उनकी पूजा की गई। इस दौरान उन्होंने आश्रय स्थल की मुकम्मल व्यवस्थाओं की भी पड़ताल की गई।

रिपोर्ट -उमेश बंसल

https://youtu.be/mdP2GRbs1Es?si=gbuZ-qec5dP97QEE

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें