Acharya Pramod Krishnam: अयोध्या रेप मामले पर सपा-कांग्रेस पर भड़के आचार्य प्रमोद कृष्णम, पूछा- ‘उस बच्ची से मिलने तो चले जाओ..’

Facebook
X
WhatsApp

Acharya Pramod Krishnam: कांग्रेस के पूर्व नेता और कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अयोध्या में 12 साल की बच्ची से गैंगरेप मामले को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जबरदस्त हमला किया है. इस मामले में सपा का स्थानीय नेता मोईन खान मुख्य आरोपी है, जिसे लेकर प्रमोद कृष्णम ने निशाना साधा और पूछा कि तुम राम मंदिर तो नहीं जाओगे लेकिन क्या उस बच्ची से मिलोगे जिसके साथ रेप हुआ है.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक्स पर लिखा- ‘सैक्यूलरिज़्म के “सूरमाओं” तुम राम मन्दिर तो नहीं जाओगे, लेकिन एक बार “12” साल की उस “बच्ची” से मिलने तो “अयोध्या” चले जाओ,जिसके साथ “गैंग-रेप” तुम्हारी पार्टी के नेता ने ही किया है.

Acharya Pramod Krishnam: सीएम योगी ने भी सदन में दिया बयान

अयोध्या में बच्ची से रेप मामले को लेकर सियासत भी तेज हो गई है. गुरुवार को सदन में भी ये मामला उठा था, जिसे लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने आरोपी मोहन खान को लेकर सपा पर जोरदार हमला किया और कहा कि अयोध्या में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना हुई जिसमें सपा नेता मोईन खान शामिल पाया गया. (Acharya Pramod Krishnam) जो अयोध्या सांसद के साथ रहता है उनके साथ उठता-बैठता है.

image 25

सीएम योगी ने पूछा कि अबतक उस पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई? उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

जानें- क्या है मामला?

अयोध्या में बच्ची से गैंगरेप की ये घटना कलंदर थाना क्षेत्र की है. (Acharya Pramod Krishnam) जहां एक आरोपी मोईन खान ने बच्ची को काम देने के बहाने से घर बुलाया था. जिसके बाद उसके साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद उसके नौकर ने भी बच्ची से रेप किया. आरोपियों ने बच्ची का अश्लील वीडियो बना लिया जिसके बाद उसे ब्लैकमेल कर कई बार रेप किया गया.

image 26

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची गर्भवती हो गई. आरोप है कि मां की शिकायत के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठे रही. क्योंकि आरोपी सपा से ताल्लुक रखता था. लेकिन जब ये मामला वीएचपी और निषाद पार्टी के संज्ञान में आया तो हड़कंप मच गया. हिन्दू संगठनों ने इस विरोध जताया जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया.

https://youtu.be/sXafz-USTXU?si=y0B7HFcVAY4EESfm

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें