Akhilesh Yadav: ‘सौ लाओ सरकार बनाओ’, यूपी बीजेपी में खटपट की चर्चाओं के बीच अखि‍लेश यादव ने द‍िया मानसून ऑफर

Facebook
X
WhatsApp

Akhilesh Yadav: देश की राजनीति पर बड़ा प्रभाव डालने वाला उत्तर प्रदेश इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। सोशल मीड‍िया से लेकर मीड‍िया के सामने बयानबाजी हो रही है। व‍िपक्ष के हमले और सत्ताधारी दल के नेताओं का पलटवार जारी हैं। यूपी बीजेपी में ‘अंदरूनी कलह’ का आरोप लगा चुके सपा प्रमुख अखि‍लेश यादव ने एक्‍स पर ल‍िखा, ”मानसून ऑफर: सौ लाओ, सरकार बनाओ।” अखि‍लेश के इस पोस्‍ट को उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से जोड़कर देखा जा रहा है।

यूपी में इन द‍िनों बीजेपी में अंदरूनी कलह की चर्चाएं हैं। कार्यसम‍िति की बैठक के बाद उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के अचानक द‍िल्‍ली जाने से सूबे का सियासी पारा चढ़ गया है। इन सबके बीच सपा प्रमुख अखि‍लेश यादव लगातार तंज कस रहे हैं। (Akhilesh Yadav) अखि‍लेश ने गुरुवार को ब‍िना क‍िसी का नाम ल‍िए एक्‍स पर मानसून ऑफर द‍िया है। उन्‍होंने ल‍िखा है क‍ि 100 लाओ, सरकार बनाओ।

अखि‍लेश के इस पोस्‍ट को उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से जोड़कर देखा जा रहा है। (Akhilesh Yadav) सपा प्रमुख इससे पहले एक इंटरव्‍यू में केशव प्रसाद मौर्य को खुला ऑफर दे चुके हैं क‍ि वह 100 विधायकों को तोड़ लाएं और सरकार बना लें।

image 228

Akhilesh Yadav: ‘लौट के बुद्धू घर को आए’

अखि‍लेश यादव ने इससे पहले भी एक्‍स पर एक पोस्‍ट के जर‍िए केशव मौर्य पर न‍िशाना साधने की कोशि‍श की। हालांक‍ि, उन्‍होंने इस पोस्‍ट में भी क‍िसी का नाम नहीं ल‍िखा। अखि‍लेश ने अपने पोस्‍ट में ल‍िखा, ‘लौट के बुद्धू घर को आए!’

image 229

केशव मौर्य ने क‍िया पलटवार

अखि‍लेश यादव के भाजपा में अंदरूनी कलह का आरोप लगाए जाने पर केशव प्रसाद मौर्य ने भी पलटवार क‍िया था। केशव मौर्य ने कहा था क‍ि भाजपा की देश और प्रदेश दोनों जगह मज़बूत संगठन और सरकार है। उन्‍होंने एक्‍स पर ल‍िखा, ”सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव जी, भाजपा की देश और प्रदेश दोनों जगह मज़बूत संगठन और सरकार है, सपा का PDA धोखा है। यूपी में सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव है, भाजपा 2027 विधानसभा चुनाव में 2017 दोहराएगी।”

https://youtu.be/_YD1XMonod0?si=zyv357BUHLmC6i7h

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें