Auraiya News: बीच सड़क पर दो महिलाओं के साथ दो लोगों ने जमकर मारपीट की, वीडियो वायरल

Auraiya News: बीच सड़क पर दो महिलाओं के साथ दो लोगों ने जमकर मारपीट की, वीडियो वायरल
Facebook
X
WhatsApp

Auraiya News: उत्तर प्रदेश के औरैया जनद (Auraiya News)में दो महिलाओं के साथ मारपीट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दो लोग दो महिलाओं को जमकर पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई और पूरे मामले को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया।

Auraiya News: एक के बाद एक दोनों महिलाओं पर बरसाए गए थप्पड़

औरैया जिले में लगातार पुलिस की तरफ से महिला सशक्तिकरण की बात कही जाती रही है, लेकिन उसके बावजूद भी लोग महिलाओं के सम्मान के प्रति जागरूक होते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मंडी से सामने से आया है। जहां दो महिलाओं के साथ दो लोगों ने जमकर मारपीट की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सबसे पहले एक युवती सड़क किनारे ऑरेंज कलर की टी-शर्ट पहने खड़े युवक के पास में पहुंचती है, जहां दोनों के बीच कुछ कहासुनी होती है.

उसके बाद युवक युवती के एक के बाद एक दो थप्पड़ मार देता है। फिर बाद में उसकी बाल पकड़ कर जमीन पर पटक देता है। युवक के द्वारा युवती को पिटता देख एक महिला उसको बचाने के लिए आती है, तभी दूसरा शख्स भी सामने आ जाता है और महिला को पीटने लगता है। इसके बाद दोनों लोगों ने मिलकर महिलाओं की जमकर पिटाई कर दी। वहीं, पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई।

आसपास के लोगों ने मामले को कराया शांत

सदर कोतवाली क्षेत्र के मंडी के सामने दो लोगों के द्वारा दो महिलाओं की पिटाई किए जाने के मामले में अभी तक यह पता नहीं चला है कि दोनों में वाद विवाद क्या हुआ था? जिसको लेकर दोनों महिलाओं की दो लोगों ने पिटाई कर दी। लेकिन, दोनों महिलाओं को पिटता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जहां कुछ देर तक उन्होंने पूरे मामले को समझने की कोशिश की। लेकिन, मामला बढ़ता देख दोनों को अलग-अलग कराया गया। वही, दो लोगों के द्वारा दो महिलाओं को पीटे जाने की जानकारी पुलिस को दी गई।

https://youtu.be/gJXTTAtpNMU?si=7ANo3XypVkbgcQf8

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें