Bahraich Road Accident : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में सोमवार को सुबह-सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। जनपद में बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर ट्रक और प्राइवेट बस में आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। दुर्घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक, एसपी सिटी, सीओ सिटी, सहित कई अधिकारी मौजूद हैं।
फारस की खाड़ी के द्वीपों का मामला, ईरान ने रूसी दूत को किया तलब. #india24x7livetv #NewsUpdate pic.twitter.com/JRYUXN84mH
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 24, 2023
Bahraich Road Accident : प्राइवेट बस और ट्रक में आमने सामने टक्कर

जानकारी के मुताबिक, हादसा बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर बहराइच शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर सरैया गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि प्राइवेट बस बहराइच से बलरामपुर जा रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और ट्रक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बस में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए।

घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और दुर्घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है।
Bahraich Road Accident : हादसे में तीन लोगों की मौत

पुलिस अधीक्षक, बहराइच, अशोक कुमार राय ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।
इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। मृतकों के परिवारों को सांत्वना देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि बहराइच में हुए सड़क हादसे में जनहानि की खबर सुनकर अत्यंत दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों का समुचित उपचार कराया जा रहा है।









