Barabanki: हैदरगढ़ में भाकियू (टिकैत) की मासिक बैठक संपन्न, किसानों ने रक्तदान शिविर व क्षेत्रीय सुरक्षा पर जताई चिंता

Facebook
X
WhatsApp

Barabanki: हैदरगढ़ बाराबंकी भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ब्लॉक इकाई हैदरगढ़ की मासिक बैठक आज पुरानी तहसील स्थित शिव मंदिर प्रांगण में बड़े उत्साह और जोश के साथ सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. हरी रामपाल ने की, जबकि संचालन लक्ष्मी नारायण द्वारा किया गया। (Barabanki) बैठक में जिला उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, जिला सचिव संतोष सिंह, तथा नगर अध्यक्ष राइस हैदरगढ़ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत जिले में आगामी 15 अक्टूबर 2025 को होने वाले रक्तदान शिविर के मुद्दे से की गई। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. हरी रामपाल ने कहा “किसान सिर्फ धरती को जीवन देने वाला नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर रक्तदान कर मानवता को भी जीवन देने वाला बनना चाहिए।”

जिला उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि अधिक से अधिक किसान भाई इस महाअभियान में हिस्सा लें और समाज के लिए मिसाल पेश करें।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने यह प्रस्ताव पारित किया कि किसानों की लंबित समस्याओं को लेकर संबंधित विभागों में त्वरित समाधान कराया जाए क्षेत्र में भय व असुरक्षा का माहौल बना हुआ है कल 10 अक्टूबर को प्रशासन को सौंपा जाएगा मांगपत्र! बैठक में इस बात पर गहरी चिंता जताई गई कि इस समय क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। (Barabanki) इस पर निर्णय लिया गया कि कल 10 अक्टूबर 2025 को उपजिलाधिकारी हैदरगढ़ और क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ को एक मांग पत्र सौंपा जाएगा, (Barabanki) जिसमें यह मांग की जाएगी कि: “क्षेत्र में विश्वास बहाली के लिए तहसील व पुलिस प्रशासन जनता के बीच बैठकर संवाद स्थापित करें, ताकि लोगों के मन में फैला डर दूर हो और शांति बहाल की जा सके।”

WhatsApp Image 2025 10 10 at 11.44.15 AM

ये भी पढ़ें –धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया नमन

Barabanki: बैठक के दौरान बड़ीखेरा ग्राम इकाई का गठन भी किया गया।

इसमें संतराम को सर्वसम्मति से ग्राम अध्यक्ष चुना गया, जबकि सत्रोहन को संरक्षक बनाया गया।
इस मौके पर 25 नए किसानों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की, जिससे पूरे क्षेत्र में जोश का माहौल देखने को मिला।

ये भी पढ़ें –एक्टर वरिंदर घुमन की 53 साल की उम्र में हार्ट अटैक से मौत, सलमान के साथ ‘टाइगर 3’ में किया था काम

इस अवसर पर रामखेलावन, कमलेश, फतेहगंज के रामनरेश, कन्हैयालाल, पुनवासी, रामदेव, कबीर, देवी शरण, शालिग्राम, रामनरेश फतेहगंज, रामबहादुर, रामआधार, फूलचंद, श्रीराम, धनवती, गोविंद साहब, दिनरामसेना के पुत्तीलाल, तुलसीराम, सियाराम, देशराज, हरिश्चंद्र, सत्रोहन लाल, किर्सन, साबिर अली, बाबादीन, दुखी, दोश मुहम्मद आदि किसानों ने विचार व्यक्त किए।

सभी ने एक स्वर में कहा — “भाकियू (टिकैत) किसानों की ताकत है, और हम हर मोर्चे पर किसान हितों की रक्षा के लिए खड़े रहेंगे।”

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें