
Barabanki News: बाराबंकी, उत्तर प्रदेश – जिले में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के कुरौली के पास बाराबंकी आने वाले मुख्य मार्ग पर एक विशालकाय नीम का पेड़ अचानक सड़क पर गिर पड़ा। बुधवार रात हुई तेज बारिश के कारण यह पेड़ जड़ समेत उखड़ गया और सुबह सड़क पर आ गिरा। (Barabanki News) सौभाग्य से, घटना के समय सड़क पर यातायात अधिक नहीं था, जिससे किसी भी व्यक्ति या वाहन को नुकसान नहीं पहुंचा।
Also Read –Sonbhadra: हिण्डाल्को में निकाली गई तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंज उठा आकाश
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। (Barabanki News) कई घंटों की मशक्कत के बाद पेड़ की शाखाओं को काटकर सड़क से हटाया गया और यातायात को पुनः बहाल किया गया। (Barabanki News) हालांकि, इस दौरान मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध रहा, जिससे एंबुलेंस, स्कूल बसों और आम वाहनों समेत कई गाड़ियां घंटों तक फंसी रहीं।
Also Read –Anjali Arora Video: अंजली अरोड़ा ने पार की बेशर्मी की सारी हदें, वीडियो देख भड़क उठे नेटिजेंस
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही बाराबंकी में एक दर्दनाक हादसा हुआ था, जब चलती हुई रोडवेज बस पर एक विशालकाय गूलर का पेड़ गिर गया था। इस दुर्घटना में बस चालक समेत पांच यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई थी। (Barabanki News) इस घटना पर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और कई जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया था। (Barabanki News) उस हादसे के बाद वन विभाग ने जिलेभर में सड़क किनारे खड़े कमजोर पेड़ों की पहचान कर उन्हें हटाने की प्रक्रिया शुरू की थी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। इसके बावजूद आज कुरौली के पास फिर एक नीम का पेड़ गिरने से हालिया बस दुर्घटना की भयावह यादें ताजा हो गईं।









