Barabanki News: बेखौफ दबंग! घर से निकली महिला को अगवा कर किया दुष्कर्म

Barabanki News: बेखौफ दबंग! घर से निकली महिला को अगवा कर किया दुष्कर्म
Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News: उत्तर प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है. आए दिन बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं. बाराबंकी जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. देवा कोतवाली क्षेत्र में ससुराल से नाराज होकर मायके जाने के लिए निकली 30 वर्षीय महिला का कार सवार चार युवकों ने अपहरण कर लिया.

चारों ने महिला को एक मकान में बंधक बनाकर देर रात तक गैंगरेप किया. महिला की तहरीर पर रियाज, भूरे, शब्बू व इस्लामुद्दीन के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने, धमकी देने और मारपीट करने का केस दर्ज किया गया है. चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Barabanki News: देवा चिनहट रोड पर स्थित गांव के लिए पैदल निकली थी

जानकारी के अनुसार देवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला के अनुसार बीते 24 दिसंबर की रात आठ बजे ससुराल में किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया था. नाराज होकर वह देवा चिनहट रोड पर स्थित गांव के लिए पैदल निकली थी. देवा में सवारी वाहन के इंतजार में सड़क पर खड़ी थी. इस दौरान बिशनपुर की ओर से एक सफेद कार आई. जिसमें चार लोग सवार थे.

पीड़िता का अरोप है कि इन लोगों ने उसको जबरदस्ती कार में बैठा लिया और देवा में सुनसान स्थान पर लगे टॉवर के पास बने मकान में ले गए. जहां चारों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया. पीड़िता ने बताया कि इस दौरान उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर बांध दिया गया था. चिल्लाने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी. इसी बीच महिला ने मौका पाकर मोबाइल फोन से अपनी भाभी को इसकी सूचना दे दी.

रात करीब एक बजे महिला के भाभी की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. मकान का दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ था. पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर से महिला को सुरक्षित निकाला. इस दौरान कमरे के अंदर मिले एक आरोपी देवा निवासी मुगले आजम उर्फ रियाज को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसपर सुलह करने का दबाव भी बनाया.

https://youtu.be/ImH09HKTnvE?si=JXWuUg60XPZ5Tx2f

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें