Barabanki News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, खड़े डंपर में बोलेरो घुसी, छह घायल, एक की हालत नाजुक

Facebook
X
WhatsApp
image 208

Barabanki News: बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 6 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां बिहार से कानपुर लौट रही एक बोलेरो पिकअप तेज रफ्तार में चल रही थी और अचानक सड़क किनारे खड़े एक डंपर में पीछे से जा टकराई। (Barabanki News) टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप में सवार सभी छह लोग घायल हो गए।

हादसा सरायचौबे गांव के पास किलोमीटर पॉइंट 44.3 पर हुआ। सभी यात्री एक ही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बोलेरो की रफ्तार तेज थी। संभवतः चालक को झपकी आ गई थी, इसी वजह से उसने सड़क किनारे खड़ा डंपर नहीं देखा और वाहन सीधे उसमें जा भिड़ा। (Barabanki News) टक्कर से बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। बाईं सीट पर बैठे 40 वर्षीय सत्यम वाहन के मलबे में फंस गए और जोर-जोर से चिल्लाने लगे।

Also Read –Neha Singh Rathore on Iqra Hasan Marriage: इकरा हसन संग निकाह प्रस्ताव पर भड़कीं नेहा सिंह राठौर, करणी सेना नेता की लगाई क्लास, बोलींः भगवान ही मालिक…

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और यूपीईडीए की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। (Barabanki News) कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी काटकर सत्यम को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को एंबुलेंस से हैदरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां पांच घायलों की हालत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सत्यम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घायलों की पहचान कल्लू (30), श्याम (28), अनूप (34), संतराम (40), संदीप (27) और सत्यम (40) के रूप में हुई है। सभी कानपुर जिले के थाना चौबेपुर के पाठकपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Also Read –Jolly LLB 3 Teaser: जॉली एलएलबी 3 के टीज़र पर आया अपडेट, जाने कब आएगा फिल्म का टीज़र

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें