रिपोर्ट: गोपाल स्वरूप पाठक
Bareilly News: जनपद: बरेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में वांछित, इनामी, गौ-तस्कर एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
थाना क्योलड़िया एवं थाना भुता में पंजीकृत विभिन्न मुकदमों से संबंधित दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
Also Read –Chandauli: चंदौली वनांचल के बनभीष्मपुर कंपोजिट विद्यालय के बच्चों ने किया कमाल
थाना क्योलड़िया पुलिस द्वारा गश्त एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान मुकदमा अपराध संख्या अंतर्गत धारा बीएनएस बनाम अज्ञात की विवेचना में प्रबल साक्ष्य मिलने पर धारा में वृद्धि की गई। (Bareilly News) जांच के दौरान अभियुक्त सलीम हुसैन पुत्र गुलाम हुसैन, निवासी ग्राम सतवन पट्टी, थाना क्योलड़िया, बरेली का नाम प्रकाश में आया।
वहीं, थाना भुता में पंजीकृत मुकदमे के तहत अभियुक्त आसिम उर्फ अमित उर्फ डॉ. बंगाली पुत्र भूपेन्द्र को थाना भुता पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार किया गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों अभियुक्त पश्चिम बंगाल के कोलकाता जाने की फिराक में थे और दिनांक 11 फरवरी 2026 को भौआ बाजार से आगे ग्राम बौरिया कट के पास किसी से पैसे लेने की प्रतीक्षा कर रहे थे। (Bareilly News) इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।















