Bharat Nyay Yatra: भारत जोड़ो के बाद अब ‘भारत न्याय यात्रा’ निकालेगी कांग्रेस

Bharat Nyay Yatra: भारत जोड़ो के बाद अब 'भारत न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस
Facebook
X
WhatsApp

Bharat Nyay Yatra: लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही कांग्रेस ने कमर कसनी शुरू कर दी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मिले जनसमर्थन से उत्साहित कांग्रेस अब भारत न्याय यात्रा (Bharat Nyay Yatra) निकालने की तैयारी में जुट गई है। 6200 किलोमीटर लंबी कांग्रेस की यह न्याय यात्रा मणिपुर से मुंबई तक निकल जाएगी। राहुल गांधी की अगुवाई में निकलने वाली इस यात्रा की शुरुआत अगले साल 14 जनवरी को होगी जबकि यात्रा का समापन 20 मार्च को होगा। हालांकि पार्टी ने अभी तक यात्रा की अगुवाई को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

इस यात्रा के दौरान कांग्रेस विभिन्न इलाकों के लोगों से पार्टी का जुड़ाव और मजबूत बनाने की कोशिश करेगी। इसे लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की बड़ी चुनावी रणनीति माना जा रहा है। इससे पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को भी विभिन्न प्रदेशों में व्यापक जनसमर्थन हासिल हुआ था। हालांकि हाल में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को तीन हिंदी भाषी राज्यों में करारी हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी सिर्फ तेलंगाना में सत्ता हासिल करने में कामयाब हुई थी। अब पार्टी को भारत न्याय यात्रा से अपनी सियासी स्थिति मजबूत होने की पूरी उम्मीद है।

Bharat Nyay Yatra: 14 जनवरी को होगी यात्रा की शुरुआत

कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर जनसंपर्क की नई कवायद शुरू करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 14 जनवरी को मणिपुर में हरी झंडी दिखाकर कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा की शुरुआत करेंगे। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि यह यात्रा 6200 किलोमीटर लंबी होगी और 14 जनवरी से शुरुआत के बाद 20 मार्च को यात्रा का समापन होगा।

मणिपुर से मुंबई तक निकलने वाली कांग्रेस की यह यात्रा 14 राज्यों से होकर (Bharat Nyay Yatra) गुजरेगी। वेणुगोपाल और पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि बताया कि पार्टी की यह न्याय यात्रा 14 राज्यों से गुजरने के दौरान 85 जिलों को कवर करेगी। मणिपुर से शुरू होने के बाद यह यात्रा असम, नागालैंड, मेघालय, बिहार, झारखंड, बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, यूपी, राजस्थान, गुजरात के बाद महाराष्ट्र में मुंबई पहुंचकर समाप्त होगी।इस यात्रा में राहुल गांधी युवाओं, महिलाओं और हाशिए पर पड़े लोगों से मुलाकात करने वाले हैं

जानकार सूत्रों का कहना है कि यात्रा के दौरान कुछ दूरी बस से तो कुछ दूरी पैदल तय की जाएगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारत न्याय यात्रा का मकसद राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक न्याय है। पार्टी बड़े लक्ष्य को लेकर यह यात्रा निकालने जा रही है और यात्रा को देशवासियों का बड़ा समर्थन हासिल होने की उम्मीद है।

https://youtu.be/bJjTRtv3o6M?si=ya1QUE56_3TjPEWo

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें