Big News: नए कुश्ती संघ (WFI Body Suspended) के चुनाव नतीजे आने के बाद से पहलवानों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। अब इस मामले में केंद्रीय खेल मंत्रालय की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। केंद्र ने नए कुश्ती संघ को निलंबित कर दिया है। बीते गुरूवार को संघ के चुनाव के नतीजे आए थे, जिसमें पूर्व प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह ने जीत हासिल की थी। इसके बाद महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से सन्यास लेने की घोषणा कर दी और बजरंग पुनिया ने अपना पदमश्री प्रधानमंत्री आवास के बाहर रख दिया।
नए कुश्ती संघ को रद्द किया गया, WFI अध्यक्ष संजय सिंह निलंबित. #india24x7livetv #NewsUpdate #NewDelhi pic.twitter.com/Hm5vasG6Y5
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 24, 2023
खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ के नए प्रमुख संजय सिंह द्वारा लिए गए सभी फैसलों पर भी रोक लगा दी है। मंत्रालय ने अगले आदेश तक किसी भी तरह की गतिविधि पर रोक लगा दी है। ऊपर से आए निर्देश में कहा गया कि ऐसा लगता है कि पुराने पदाधिकारी ही भारतीय कुश्ती संघ के सारे फैसले ले रहे हैं। खेल मंत्रालय के इस फैसले को बृजभूषण शरण सिंह के लिए बड़ा झटका (WFI Body Suspended) माना जा रहा है। इससे पहले संजय सिंह की जीत को कुश्ती संघ पर उनकी जबरदस्त पकड़ के रूप में देखा जा रहा था।
Big News: गुरूवार को आए थे नतीजे
नए कुश्ती संघ के चुनाव नतीजे बीते गुरूवार को आए थे। जिसमें उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष संजय सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों की पूर्व स्वर्ण पदक विजेता अनिता श्योराण को बड़े अंतर से हरा दिया था। संजय को जहां 40 वोट मिले थे, वहीं अनिता महज सात वोट ही हासिल कर पाई थीं। कुश्ती संघ के अन्य पदों पर भी बृजभूषण समर्थकों की जीत हुई थी। इन चुनाव नतीजों से बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाले पहलवान काफी निराश हुए थे।
ओलंपिक में मेडल जीतने वाली देश की पहली महिला पहलवान साक्षी मलिक ने रोते हुए कुश्ती से सन्यास लेने का ऐलान किया था। अगले दिन यानी शुक्रवार 22 दिसंबर को ओलंपिक में देश के लिए मेडल जीतने वाले एक अन्य रेसलर बजरंग पुनिया ने 2019 में मिली पद्मश्री सम्मान को प्रधानमंत्री आवास के बाहर जाकर रख दिया। पुनिया ने पीएम मोदी को भी एक खत लिखा था। खेल मंत्रालय के ताजा फैसले पर बजरंग पुनिया ने कहा कि अगर ये फैसला लिया गया है तो बिलकुल ठीक लिाय गया है। जो हमारी बहन बेटियों के साथ हो रहा है। ऐसे लोगों का सभी फेडरेशन से सफाया होना चाहिए।









