Hardik Pandya: के करियर पर बड़ा खतरा, क्या हाथ से जाएगी मुंबई इंडियंस की कप्तानी?

Facebook
X
WhatsApp

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या ने आखिरी ओवर में दमदार गेंदबाजी कर 16 रन बचा भारत को टी20 वर्ल्ड कप-2024 का खिताब दिलाया। पांड्या टीम इंडिया के हीरो थे। नतीजा ये रहा था कि जिस वानखेड़े स्टेडियम पर आईपीएल-2024 में उनकी हूटिंग की गई थी उसी मैदान पर पांड्या-पांड्या नाम के नारे लगे थे। लगा था कि पांड्या का करियर फिर उड़ान भरने वाला है लेकिन क्रिकेट अनिश्चित्ताओं का खेल है। पांड्या एक बार फिर बैकफुट पर दिखाई दे रहे हैं।

निजी जिंदगी से लेकर क्रिकेटिंग करियर तक, पांड्या की नाव डगमगा रही है। और इसी कारण उनके भविष्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। (Hardik Pandya) इसका एक अंदेशा हाल ही में श्रीलंका दौरे के लिए हुए टीम सेलेक्शन में दिख गया।

टी20 वर्ल्ड कप-2024 के बाद रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया। इसके बाद पांड्या भारत की टी20 टीम के अगले कप्तान के रूप में देखे जा रहे थे। टी20 वर्ल्ड कप-2022 के बाद रोहित ने ये फॉर्मेट नहीं खेला था और पांड्या ने ही कप्तानी की थी। इसलिए वो दावेदार थे। लेकिन नए कोच गौतम गंभीर के आने के बाद चीजें बदल गईं। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने भी पांड्या को कप्तानी के लिए उपयुक्त नहीं माना। इसका कारण उनकी फिटनेस थी। (Hardik Pandya) जब श्रीलंका दौरे के लिए टी20 टीम का एलान हुआ तो सूर्यकुमार यादव टीम के नए कप्तान बन। पांड्या के हाथ से उप-कप्तानी भी छीन ली गई और इसे शुभमन गिल को दे दिया गया।

image 269

ये कम नहीं था। वो पांड्या जो टीम की विश्व कप जीत के हीरो रहे थे उनको टी20 टीम में तो जगह मिली लेकिन वनडे टीम में से उन्हें बाहर कर दिया गया। ये बताता है कि पांड्या को लेकर टीम मैनेजमेंट ज्यादा उम्मीदजदा नहीं है। पांड्या को अगर चैंपियंस ट्रॉफी में टीम में जगह बनानी है तो फिर घरेलू क्रिकेट में दम दिखाना होगा और साथ ही टी20 में जितने मौके मिलें उन्हें पूरा तरह से भुनाना होगा। लेकिन पांड्या की समस्या यहां कम नहीं हो रही है।

Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस क्या फैसला लेगी

टी20 टीम की कप्तानी, वनडे टीम में से जगह जाने के बाद पांड्या के ऊपर से खतरा खत्म नहीं हुआ है। (Hardik Pandya) सवाल ये है कि क्या पांड्या अब इस स्थिति में हैं कि मुंबई इंडियंस उन्हें अपना कप्तान बनाए रखे? पिछले साल रोहित शर्मा की जगह पांड्या को मुंबई इंडियंस ने कप्तानी सौंपी। गुजरात टाइटंस से पांड्या को लाया गया और वानखेड़े में बैठा दिया गया। ये फैसला फैंस को रास नहीं आया और इसी के चलते पांड्या की हूटिंग गुई। इसके साथ ही रोहित-पांड्या के बीच दरार भी आ गई।

अगले आईपीएल के लिए मेगा नीलामी होनी है। बीसीसीआई ने अभी तक ये साफ नहीं किया है कि एक फ्रेंचाइजी कितने खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। रोहित के करीबी माने जाने वाले सूर्यकुमार यादव भी मुंबई के हैं और अब टी20 में टीम इंडिया के कप्तान हैं। उनको छोड़ना मुंबई के लिए खतरा हो सकता है। रोहित शर्मा को मुंबई जाने दे वो भी टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद, इसकी संभावना भी कम है। जसप्रीत बुमराह को भी मुंबई नहीं जाने देगी।

image 270

पांड्या को अगर फ्रेंचाइजी रिटेन कर ले तो क्या उनकी कप्तानी बचेगी? क्योंकि पिछले साल पांड्या की कप्तानी फ्लॉप रही थी। (Hardik Pandya) अब टीम इंडिया के मैनेजमेंट ने भी उन्हें कप्तानी के लायक नहीं समझा। ऊपर से मुंबई के पास रोहित शर्मा के रूप में पांच बार का आईपीएल चैंपियन और विश्व विजेता कप्तान है। वहीं सूर्यकुमार यादव भी अब कप्तानी के दावेदार हो गए हैं। आईपीएल में अभी समय है। लेकिन तब तक अगर सूर्यकुमार ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया के साथ कमाल कर दिया तो क्या मुंबई पांड्या की कप्तानी बरकरार रखेगी, इस पर बहुत बड़ा सवालिया निशान है।

कैसे लड़ेंगे पांड्या?

पांड्या के लिए आने वाला समय बहुत मुश्किल होने वाला है। उन्हें हर चीज के लिए लड़ाई लड़नी है। हाल ही में पांड्या का पत्नी नताशा स्टेनकोविक से तलाक हो गया है। (Hardik Pandya) वह मुश्किल समय से गुजर रहे हैं। (Hardik Pandya) ऐसे में टीम इंडिया के साथ भविष्य को लेकर भी संकट की स्थिति है और फिर मुंबई इंडियंस की कप्तानी पर भी काले बादल मंडरा रहे हैं। देखना होगा पांड्या इस मुश्किल समय में से कैसे निकलते हैं। एक बात तो साफ है कि उन्हें अपने खेल के बेस्ट वर्जन को सामने लाना होगा तभी कुछ उम्मीद जग सकती है।

https://youtu.be/KhSyXFqei4Q?si=Z7yzDJhidVEmqFzy

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें