Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी ने मुस्लिम धर्म का मजाक उड़ाया, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किया ट्रोल

Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी ने मुस्लिम धर्म का मजाक उड़ाया, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किया ट्रोल
Facebook
X
WhatsApp

Bigg Boss 17: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 17’ में नजर आ रहे मुनव्वर फारुकी एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। मुनव्वर ने अपने स्टैंडअप कॉमेडी एक्ट में मुस्लिम शादी का मजाक उड़ाया है। इस वीडियो में मुनव्वर कहते हैं, “मुस्लिम शादियों में दूल्हा स्टेज पर गद्दे पर बैठता है। गद्दे सोचकर आपके दिमाग में मुजरा आ रहा होगा। मगर नहीं, सिर्फ नॉर्मल गद्दे ही होते हैं। मुस्लिम शादियों में दूल्हा स्टेज पर किस पोजीशन में बैठता है?”

इसके बाद मुनव्वर अपनी नकल करके दिखाते हैं कि मुस्लिम शादियों में दूल्हा किस पोजीशन में बैठता है। इसके बाद मुनव्वर कहते हैं, “सब लोग देख रहे हैं ना, दूल्हा इस पोजीशन में स्टेज पर बैठता है। दूल्हे के बराबर में काजी साहब बैठते हैं, जो मुस्लिम पंडित होते हैं तथा उनके बाजू में दो गवाह बैठते हैं।”

image 543

Bigg Boss 17: मुनव्वर ने उड़ाया मुस्लिम धर्म का मजाक

image 544

मुनव्वर के इस बयान पर सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। एक शख्स ने लिखा, “किसी धर्म को नीचा मत दिखाओ। हर धर्म का अपना तरीका और स्टाइल होता है।” दूसरे शख्स ने लिखा, “मैं हिंदू हूं, लेकिन किसी भी धर्म का मजाक बनाना मुझे पसंद नहीं है। कॉमेडी के लिए दूसरे कई टॉपिक्स हैं।” अन्य शख्स ने लिखा, “हमारे धर्म का मजाक मत बनाओ। तुम्हें शर्म आनी चाहिए। कुछ तो खौफ करो।”

image 542

Bigg Boss 17: यूजर्स ने किया ट्रोल

बता दें कि मुनव्वर फारुकी पहले भी कई बार विवादों में घिर चुके हैं। मुनव्वर ने एक बार कहा था कि वह हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ा सकते हैं। इसके बाद भी मुनव्वर को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था।

https://youtu.be/4rV6Xn2AuPc?si=WMJvOyPM-6n_1aE-

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें