
Bihar Chakka Jam: बिहार में चुनाव आयोग की ओर से चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के खिलाफ आज महागठबंधन ने राज्यभर में चक्का जाम करने का ऐलान किया है। इस विरोध प्रदर्शन में राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस, वाम दल, VIP पार्टी और जन अधिकार पार्टी (पप्पू यादव) समेत महागठबंधन के सभी दल शामिल हैं। (Bihar Chakka Jam) कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पटना पहुंचेंगे और तेजस्वी यादव के साथ मिलकर इनकम टैक्स गोलंबर से चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च करेंगे।
Also Read –Mossad attack on Iran new president: “मुझे मारना चाहता था मोसाद!” – ईरान के नए राष्ट्रपति का चौंकाने वाला दावा, कहा- मीटिंग रूम पर बरसाए गए बम
Bihar Chakka Jam: चक्का जाम से जुड़ी अहम बातें:
आरजेडी कार्यकर्ताओं ने गांधी सेतु पुल को बंद कर दिया है, जो पटना को हाजीपुर, दरभंगा और पूर्णिया जैसे शहरों से जोड़ता है। (Bihar Chakka Jam) इस पुल के बंद होने से लोगों की आवाजाही में काफी परेशानी हो सकती है, खासकर जो लोग पटना से इन शहरों की ओर जा रहे हैं।
Also Read –Raj Thackeray News: राज ठाकरे को ‘खुला छोड़ना खतरनाक, इस नेता ने कर दी ऐसी कार्रवाई की मंग
बिहार बंद
बिहार में महागठबंधन का चक्का जाम, गांधी सेतु बंद, ट्रेनें रुकीं। SIR अभियान के खिलाफ राहुल गांधी-तेजस्वी का पटना में मार्च। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पटना के लिए रवाना हो गए हैं। पटना के मनेर इलाके में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 को जाम कर दिया है। यहां प्रदर्शनकारियों ने आगजनी की और चुनाव आयोग व केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। जहानाबाद के कोर्ट स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने पटना-गया ट्रेन को रोक दिया है। यह प्रदर्शन बिहार बंद के समर्थन में किया गया।










