Bihar Politics: “संजय सिन्हा के तीखे तीर: क्या लालू-राबड़ी को शब्दों ने चुप करा दिया?”

Facebook
X
WhatsApp
जहां बोलेंगे, वहीं... संजय सिन्हा के ऐसे शब्द, बिहार में बेलगाम जुबान पर चुप क्यों लालू और राबड़ी

Bihar Politics: संजय सिन्हा ने कहा कि जिनके राज में ग्रेजुएशन छह साल में पूरी होती थी, वे हमारी डिग्री पर सवाल उठा रहे हैं। सिन्हा ने तेजस्वी की डिग्री पर कटाक्ष करते हुए अपना हाई स्कूल सर्टिफिकेट हवा में लहराया और चुनौती दी कि हिम्मत है तो तेजस्वी भी अपना प्रमाणपत्र दिखाएं। (Bihar Politics) सिन्हा ने ये भी साफ किया कि 2024 में उनकी उम्र 57 साल थी फिर सवाल उठाया कि राबड़ी देवी और लालू यादव अपने बेटों की उम्र और डिग्री पर क्यों चुप हैं? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 2015 में चुनाव से पहले छोटे भाई को बड़ा बना दिया गया और यह सब राजनीतिक खेल का हिस्सा था।

Also Read – Baaghi 4 Teaser: जानिए कितने मिनट का होगा बागी 4 का टीजर, एक्शन व रोमांस से होगा भरपूर


कांग्रेस को भी नहीं छोड़ा


तेजस्वी यादव को अनुकंपा की राजनीति से निकले जंगलराज के युवराज करार देते हुए उन्होंने कांग्रेस को भी लपेटा और बोले भ्रष्टाचार में पले-बढ़े लोग हमें क्या नैतिकता सिखाएंगे? जब भीखूभाई दलसानिया के नाम पर सवाल उठा तो सिन्हा ने सीधे कहा कि अब ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की बात हो रही है। (Bihar Politics ) कोई भी कहीं से वोट डाल सकता है। इन्हें नियम-कानून की जानकारी है नहीं, बस आरोप लगाने आते है

खुद को एनडीए का हनुमान बताते हुए उन्होंने ताल ठोक दी और कहा कि जब तक मैं हूं, एनडीए को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता। मैं शिक्षक का बेटा हूं, शालीनता मेरी पहचान है लेकिन लोकतंत्र को हल्के में लेने वालों को जवाब देना भी आता हैं।

Also Read – Shri Radha Gopinath Ji Temple: जन्माष्टमी पर चहक उठता है यह मंदिर, जहां भक्त महसूस करते हैं भगवान का संजीव स्पर्श

तेजस्वी यादव को लोकतंत्र पर भरोसा नहीं


तेजस्वी यादव पर सीधा हमला करते हुए बोले – जो लोकतंत्र में भरोसा रखते हैं वो चुनाव बहिष्कार की बात नहीं करते।( Bihar Politics) तेजस्वी जैसे लोग दरअसल लोकतंत्र से भागते हैं। पहले खेल के मैदान से भागे और अब चुनावी मैदान से भागने की तैयारी कर रहे। अगर लड़ेंगे तो जनता सबक सिखाएगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें