
bomb disposal squad: दिल्ली में एक बार फिर कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) द्वारका के अलावा कुछ और स्कूलों को भी धमकी दी गई है। सोमवार को मिली इस धमकी के बाद स्कूलों में अफरा-तफरी मच गई। दिल्ली पुलिस और डॉग स्क्वॉयड मौके पर पहुंचे हैं ताकि खतरे का सही आकलन किया जा सके। सभी छात्रों को सुरक्षा के लिहाज से घर भेज दिया गया है। हालांकि, अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा ने जानकारी दी कि, “DPS द्वारका को बम की धमकी वाला कॉल आया था। (bomb disposal squad) इसके बाद सुरक्षा के लिए स्कूल परिसर को खाली करवा लिया गया है। पुलिस और बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंचे हैं और तलाशी ली जा रही है।” सिर्फ डीपीएस द्वारका नहीं, बल्कि द्वारका में 2 और स्कूलों और एक कॉलेज को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। श्रीराम वर्ल्ड स्कूल को भी इस तरह की धमकी दी गई थी। धमकी ई-मेल के माध्यम से दी गई है। ( bomb disposal squad) पुलिस घटनास्थल पर जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि सुबह 7:24 बजे फायर डिपार्टमेंट को जानकारी मिली। अब तक की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई है।









