Brijesh Tripathi Death : भोजपुरी इंडस्ट्री में छाया मातम, दिग्गज अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी का निधन …..

Brijesh Tripathi Death : भोजपुरी इंडस्ट्री में छाया मातम, दिग्गज अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी का निधन .....
Facebook
X
WhatsApp


Brijesh Tripathi Death : साल 2023 में हमारी सिनेमाई दुनिया फिर चाहे वो बॉलीवुड हो, भोजपुरी हो या फिर साउथ इंडस्ट्री सभी ने कई दिग्गज सितारों को हमेशा के लिए खो दिया है। अब भोजपुरी इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज एक्टर ब्रिजेश त्रिपाठी अब इस दुनिया में नहीं रहे। एक्टर की मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई है.

Brijesh Tripathi Death : कैसे हुआ ब्रिजेश त्रिपाठी का निधन?


खबरों की मानें, तो ब्रिजेश त्रिपाठी को दो हफ्ते पहले डेंगू हुआ था, जिस कारण वह मेरठ के अस्पताल में भर्ती थे, वहां उनका इलाज चल रहा था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद एक्टर को मुंबई लाया गया था, लेकिन यहां आने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया और अस्पताल ले जाने के दौरान ही अभिनेता ने दम तोड़ दिया। एक्टर को लेकर जब अस्पताल पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

image 2

Brijesh Tripathi Death : आज होगा ब्रिजेश त्रिपाठी का अंतिम संस्कार


एक्टर की मौत की खबर ने पूरी इंडस्ट्री में गम का माहौल बना दिया है। आज ब्रिजेश त्रिपाठी का अंतिम संस्कार होगा। बता दें कि एक्टर का पूरा परिवार मुंबई में रहता है। ब्रिजेश के फिल्मी करियर की बात करें, तो उन्होंने 1979 में फिल्म ‘सैंया तोहारे कारन’ से डेब्यू किया था। उनकी पहली हिंदी फिल्म 1980 में आई ‘टैक्सी चोर’ थी। भोजपुरी इंडस्ट्री में आने से पहले वह बॉलीवुड का हिस्सा थे। वह कई टीवी सीरीज का भी हिस्सा रह चुके हैं। बृजेश त्रिपाठी ‘नो एंट्री’, ‘ओम’, ‘गुप्ता: द हिडन ट्रुथ’, ‘मोहरा’, ‘देवरा भईल दीवाना’, ‘हमार बॉडीगार्ड शिवा’, ‘ड्राइवर राजा’, ‘पिया चांदनी’, ‘राम कृष्ण बजरंगी’ और ‘जनता दरबार’ जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

image 3

Brijesh Tripathi Death : शाहरुख खान संग भी किया था काम


ब्रिजेश त्रिपाठी ने अपनी एक्टिंग के दम पर ना सिर्फ भोजपुरी बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी खूब नाम कमाया था, उन्होंने अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, रजनीकांत, धर्मेंद्र और विनोद खन्ना जैसे बड़े-बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। वहीं उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में मनोज तिवारी, रवि किशन,दिनेश लाल यादव, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव समेत कई लोगों के साथ काम किया था।

https://youtu.be/Rvt0m8OC_8I?si=fIdDQfH5cEDGHQoX

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें