Maharashtra: भोजपुरी संगीत में नए अंदाज की दस्तक, ‘भोजपुरिया जेन Z’ रिलीज

Facebook
X
WhatsApp

Maharashtra: मुंबई। भोजपुरी संगीत जगत में नई पीढ़ी के दर्शकों को ध्यान में रखते हुए एक नए अंदाज का म्यूजिक वीडियो ‘भोजपुरिया जेन Z’ रिलीज हो गया है। अभिषेक गजन प्रेजेंट इस प्रोजेक्ट में भोजपुरी संगीत, रैप और आधुनिक युवा अंदाज का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। गाने को भोजपुरी संस्कृति की जड़ों से जोड़ते हुए इसमें जेन Z यानी नई पीढ़ी की पसंद, सोच और आधुनिक संगीत शैली को शामिल किया गया है।

‘भोजपुरिया जेन Z’ को रैपर हितेश्वर ने अपनी दमदार आवाज और खास रैप अंदाज से सजाया है। गाने के बोल अभिषेक गजन ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत अनिल पाजी ने तैयार किया है। वहीं, म्यूजिक वीडियो के निर्देशन की जिम्मेदारी चन्दन चौबे ने संभाली है।

WhatsApp Image 2026 10 05 at 17.55.10

इस प्रोजेक्ट की खासियत भोजपुरी भाषा और संस्कृति के पारंपरिक रंग को रैप म्यूजिक की आधुनिक शैली के साथ जोड़ना है। गाने में युवा पीढ़ी के अंदाज, ऊर्जा और बदलती संगीत पसंद को प्रमुखता दी गई है। यही वजह है कि यह म्यूजिक वीडियो खास तौर पर युवा भोजपुरी दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।

गाने के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी पीआरओ कुलदीप कुमार चौरसिया संभाल रहे हैं। प्रोजेक्ट से जुड़ी टीम का उद्देश्य भोजपुरी संगीत को नई पीढ़ी के करीब लाना और पारंपरिक भोजपुरी रंग को आधुनिक म्यूजिक के साथ नए रूप में प्रस्तुत करना है।

Also Read –OTT Releases This Week: इस हफ़्ते ओटीटी पर क्या नया रिलीज़ होने वाला है जानिए

‘भोजपुरिया जेन Z’ में भोजपुरी संस्कृति की पहचान के साथ जेन Z की आधुनिक सोच और स्टाइल का मेल देखने को मिलता है। रैप और भोजपुरी संगीत का यह प्रयोग इस बात की ओर इशारा करता है कि क्षेत्रीय संगीत भी बदलते दौर और युवाओं की पसंद के साथ नए प्रयोग कर रहा है।

म्यूजिक वीडियो को रैपर हितेश्वर ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। रिलीज के बाद से ही भोजपुरी संगीत प्रेमियों और युवा दर्शकों के बीच इस नए प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता देखने को मिल रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘भोजपुरिया जेन Z’ आने वाले दिनों में दर्शकों के बीच कितनी लोकप्रियता हासिल करता है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें