Chandauli: चंदौली शहाबगंज स्थानीय थाने पर तैनात उपनिरीक्षक ब्रम्हाशंकर राय की बुधवार की रात इलाज के दौरान वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में मृत्यु हो गई। उपनिरीक्षक की असामयिक मृत्यु की खबर मिलते ही पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। थाने में मौजूद सभी पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोक संवेदना व्यक्त की। उपनिरीक्षक ब्रम्हाशंकर राय मूल रूप से बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के ग्राम खोरीपाकड़ के निवासी थे। (Chandauli) उन्होंने वर्ष 1991 में आरक्षी (सिपाही) के पद पर पुलिस सेवा में योगदान दिया था। (Chandauli) ईमानदारी और कर्मठता के चलते उन्हें समय पर पदोन्नति मिली और वे उपनिरीक्षक बने वर्तमान में वे शहाबगंज थाने पर उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे और अपने सहज व्यवहार व कार्यकुशलता के लिए पुलिस विभाग में आदरपूर्वक देखे जाते थे।
Also Read –Huma Qureshi Brother: हुमा कुरैशी के भाई कौन हैं? जिनकी गोली मारकर कर दी गई हत्या जानिए इनके परिवार के बारे में सबकुछ
बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से लीवर इंफेक्शन से पीड़ित थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान बुधवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली। (Chandauli) जैसे ही यह सूचना थाने और जनपद में फैली, उनके सहकर्मियों समेत अधिकारियों में शोक छा गया पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट किया और परिवार के प्रति संवेदना जताई। उनके पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के बाद उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दुःखद घटना से न सिर्फ पुलिस विभाग बल्कि उनके जानने वाले और ग्रामीण भी गमगीन हैं।
ब्रहमाशंकर राय के निधन से शहाबगंज थाने की कार्यशैली और मनोबल पर असर पड़ा है। विभाग ने एक जुझारू और अनुभवी अधिकारी को खो दिया है, जिसकी भरपाई लंबे समय तक नहीं हो सकेगी।
रिपोर्ट -मिथिलेश गुप्ता










