cricket news: छत्तीसगढ़ के एक छोटे से गांव के युवक को हाल ही में एक अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा। उसने 28 जून को एक नया सिम कार्ड लिया, लेकिन जो नंबर उसे मिला, वह पहले आरसीबी कप्तान रजत पाटीदार का था। नंबर के बदलने की वजह से उसे पहले रजत पाटीदार के नाम से कई कॉल्स आने लगे, जिनमें से कई विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे बड़े क्रिकेटर्स के फोन कॉल्स भी शामिल थे।
शुरुआत में युवक को यकीन नहीं हुआ और उसने सोचा कि कोई उनके साथ मजाक कर रहा है। (cricket news) खासकर जब विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे क्रिकेटर्स ने फोन किया, तो मनीष ने इसे गलत कॉल समझा। कुछ समय बाद, उसने खुद को एमएस धोनी बताना शुरू कर दिया, ताकि वह मजाक करने वालों को चुप कर सके।
Also Read –Uttar Pradesh Monsoon Session: उत्तर प्रदेश विधानमंडल मानसून सत्र: योगी सरकार पेश करेगी 2047 का विजन, विपक्ष की होगी सख्त चुनौती!
cricket news: कॉल्स फर्जी नहीं थे
लेकिन असल में ये कॉल्स फर्जी नहीं थे। यह वास्तव में वही क्रिकेटर्स थे, जो रजत पाटीदार के पुराने नंबर पर कॉल कर रहे थे। जब मनीष ने व्हाट्सएप इंस्टॉल किया, तो उसकी प्रोफाइल पिक्चर में रजत पाटीदार की फोटो थी, जिसके बाद वह और भी क्रिकेटर्स से फोन कॉल्स प्राप्त करने लगा। (cricket news) करीब दो हफ्ते तक यह सिलसिला चलता रहा। (cricket news) आखिरकार, 15 जुलाई को रजत पाटीदार ने खुद मनीष से संपर्क किया और उसे यह बताया कि यह उनका पुराना नंबर है। मनीष ने इस कॉल को भी मजाक समझा, लेकिन जब पुलिस उनके घर पहुंची, तो उसे समझ में आया कि मामला गंभीर है। अंत में, मनीष ने सिम कार्ड वापस कर दिया, जिसे फिर से रजत पाटीदार के पास भेज दिया गया।
22 साल के मनीष गरियाबंद जिले के एक छोटे गांव में रहते हैं और वह विराट कोहली के बड़े फैन हैं। भले ही उन्होंने गलती से विराट कोहली से बात की हो, यह घटना मनीष के लिए एक अनोखा अनुभव बन गया, जिसे वह जीवनभर नहीं भूलेंगे।














