Crime News: बरेली जिले में तैनात एक कांस्टेबल के खिलाफ एक युवती ने शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया (Crime News) है. केस दर्ज होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपी सिपाही को तत्काल निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं.
Crime News: जानकारी के मुताबिक
बरेली के एक इलाके की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि सुभाष नगर थाने में तैनात सिपाही शाहनवाज से उसकी मुलाकात लगभग तीन साल पहले हुई थी और फिर मुलाकात प्यार में बदल गई. दोनों एक दूसरे से मिलने लगे. इसी दौरान सिपाही शाहनवाज ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया.
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 27, 2023
युवती का आरोप है कि जब भी उसे शादी का दबाव बनाती तो वह टाल देता था. युवती का आरोप है कि कुछ दिन पहले उसे पता चला कि उसने एक साल पहले किसी अन्य युवती से निकाह कर लिया है, जिसके बाद वह उसके घर पहुंची तो उसे हकीकत पता चली. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मंगलवार को बरेली के सुभाष नगर थाने में तैनात सिपाही शाहनवाज के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 506, 376 (2) एन /313 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.









