Crime News: मोहब्बत का अंजाम मौत! प्रेमिका ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट

Crime News: मोहब्बत का अंजाम मौत! प्रेमिका ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट
Facebook
X
WhatsApp

Crime News: शाहजहांपुर के मिर्जापुर क्षेत्र में आठ दिन पहले घर से निकले गांव दोषपुर नागर निवासी युवक राजेश उर्फ राजा (34) की हत्या (Crime News) कर दी गई। शुक्रवार की सुबह उसका शव मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर पहाड़पुर के पास खंती में पड़ा मिला। पिता ने फर्रुखाबाद की महिला व उसकी तीन साथियों पर हत्या कर शव को जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

बताया जा रहा है कि खेती करने वाले राजवीर के पुत्र राजेश उर्फ राजा का फर्रुखाबाद की एक महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजनों के आपत्ति करने बावजूद वह अधिकतर महिला के पास रहता था। आठ दिन पहले राजेश अपने घर आया था। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे शौच करने निकले ग्रामीणों को उसका शव पहाड़पुर के निकट खंती में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने राजेश के बड़े भाई आदेश को जानकारी दी। कुछ देर में पुलिस भी पहुंच गई।

Crime News: हत्या गोली मारकर की गई

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राजेश की हत्या गोली मारकर की गई और शव को जलाने के प्रयास किए गए। पिता राजवीर ने बताया कि राजेश की हत्या उसकी प्रेमिका और उसके तीन साथियों ने की है। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्या का कारण और अन्य आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।

यह घटना प्रेम के चक्कर में एक युवक की जान चली जाने की एक और दर्दनाक कहानी है। प्रेम के नाम पर की जाने वाली वारदातें समाज के लिए एक कलंक हैं। ऐसे अपराधों को रोकने के लिए हमें जागरूक होने की जरूरत है।

https://youtu.be/NsTs9U8T9ps?si=CUxVPO9o5WNvH4b_

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें