Chandauli: चंदौली नौगढ़ वनांचल में वन भूमि पर अतिक्रमण चरम पर, अगस्त से चलेगा सख्त अभियान

Facebook
X
WhatsApp

Chandauli: चंदौली नौगढ़ तहसील के वनांचल क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध कब्जा लगातार बढ़ता जा रहा है। तहसील क्षेत्र के वनांचल गांवों में आरक्षित वन भूमि पर लगातार हो रहे अवैध अतिक्रमण ने वन्य जीवों और पर्यावरण को संकट में डाल दिया है। (Chandauli) ललतापुर, बसौली, तेंनुआ, मझगाई, भारदुआँ, भैसौड़ा, पारसिया, उदितपुर सुर्रा, सेमरिया, मरवटिया, जयमोहनी, पोस्ता और नारकटी जैसे गांवों में आरक्षित वन भूमि पर धड़ल्ले से अतिक्रमण किया जा रहा है

Also Read –Varanasi News: योगी आदित्यनाथ का वाराणसी दौरा: भगवान बिरसा मुंडा संगोष्ठी में संबोधन, विकास योजनाओं पर चर्चा

वन विभाग ने इस गंभीर स्थिति को देखते हुए अगस्त माह से विशेष अभियान शुरू करने की घोषणा की है, जिसके तहत अतिक्रमणकारियों को चिन्हित कर वन भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।

वन क्षेत्राधिकारी मक़सूद हुसैन ने बताया है कि यह अभियान व्यापक स्तर पर चलेगा और इसके लिए पुलिस बल व पीएसी बल की मांग की गई है। (Chandauli) उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर सुरक्षा बल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

Also Read –Pakistan floods: पाकिस्तान में कयामत! बाढ़ के कारण मौत का तांडव,अब तक 116 लोगों की गई जान, 253 लोग हुए घायल, मचा पाकिस्तान में हड़कंप

रेंजर हुसैन ने साफ़ कहाँ है आरक्षित वन भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं है वन भूमि पर क़ब्ज़ा करना क़ानूनन जुर्म है क़ब्ज़ा करने वालों को कठोर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट -विशाल गुप्ता

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें