Hafiz Saeed: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक और मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। भारत सरकार ने पाकिस्तान से आतंकी सईद को प्रत्यर्पित करने की मांग की है।
पाकिस्तानी मीडिया की ओर से ऐसा दावा (Hafiz Saeed) किया गया है। इस्लामाबाद पोस्ट के मुताबिक, भारत सरकार ने औपचारिक रूप से पाक विदेश मंत्रालय से आतंकी हाफिज सईद को भारत के हवाले करने की मांग की है। हालांकि, इस पर अभी तक भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
इस्लामाबाद पोस्ट की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि नई दिल्ली ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से हाफिज सईद के प्रत्यर्पण के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया है। आतंकी हाफिस सईद 26/11 के मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड है। इस हमले में छह अमेरिकी नागरिक समेत 166 लोग मारे गए थे। अमेरिका ने उस पर एक करोड़ डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है।
Hafiz Saeed: अभी कहां है हाफिज सईद
लश्कर और जमात-उद-दावा जैसे चरमपंथी संगठनों का सरगना हाफिज सईद को कुल सात केस में पाकिस्तान की अदालत ने 68 साल की सजा सुनाई है। पाकिस्तान सईद के जेल में होने का दावा करता है। (Hafiz Saeed) हालाकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स और यहां तक कि पाकिस्तानी पत्रकार खुलासा कर चुके हैं कुख्यात आतंकी सईद जेल में नहीं है। वो पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई की निगरानी में अपने घर में ही रह रहा है। दुनिया की नजरों से बचने के लिए वह पिछले चार सालों से पब्लिक प्लेटफॉर्म से गायब है।
आतंकी हाफिज सईद को पाकिस्तान की सबसे ताकतवर संस्था फौज और आईएसआई का वरदहस्त प्राप्त है। कहने के लिए वह भले जेल में हो लेकिन उसका रूतबा थोड़ा भी कम नहीं हुआ है। यहां तक कि उसने सियासत में भी एंट्री ले ली है। 2024 में होने जा रहे आम चुनाव के लिए उसने अपनी एक अलग पार्टी बनाई है, जिसका नाम पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (PMML) है।
इसके बैनर तले उसने कई उम्मीदवार खड़े किए हैं। खुद हाफिज सईद का बेटा तल्हा सईद लाहौर से चुनाव लड़ रहा है, जहां से पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भी चुनाव (Hafiz Saeed) लड़ने की अटकलें हैं। चुनाव प्रचार के दौरान सईद के बेटा तल्हा आवाम के बीच पाकिस्तान को इस्लामिक स्टेट बनाने का वादा करता है।
भारत सरकार की ओर से हाफिज सईद के प्रत्यर्पण की मांग का स्वागत किया गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत लगातार पाकिस्तान पर हाफिज सईद को भारत के हवाले करने का दबाव बना रहा है। उन्होंने कहा कि हाफिज सईद एक कुख्यात आतंकी है और उसे भारत के हवाले करना जरूरी है।
पाकिस्तान सरकार की ओर से अभी तक हाफिज सईद के प्रत्यर्पण के बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान सरकार इस मामले पर जल्द ही कोई निर्णय लेगी।
















Comments 1