Hathras Stampede: ‘हाथरस में हुई लापरवाही, हादसे की हो जांच…’, पीड़ितों से मिलकर राहुल गांधी ने सीएम योगी के सामने रखी डिमांड

Facebook
X
WhatsApp

Hathras Stampede: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार (5 जुलाई) को हाथरस हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की है. (Hathras Stampede) उन्होंने कहा है कि मैं इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करना चाहता हूं. सिस्टम में खामियां देखने को मिली हैं. राहुल ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से डिमांग रखी है कि पीड़ित परिवार बेहद ही गरीब हैं, इसलिए उन्हें ज्यादा मुआवजा मिलना चाहिए. पीड़ित परिवारों का कहना है कि घटनास्थल पर पुलिस की व्यवस्था पर्याप्त नहीं थी.

दरअसल, राहुल गांधी शुक्रवार सुबह हाथरस हादसे के पीड़ितों से मिलने के लिए दिल्ली से रवाना हुए. (Hathras Stampede) सबसे पहले उन्होंने अलीगढ़ में पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की और उनका दुख जाना. यहां पर लोगों ने बताया कि किस तरह से उनका सब कुछ अब लुट चुका है. सत्संग में अलीगढ़ के लोग भी शामिल हुए थे. यहां पीड़ितों से मुलाकात के बाद राहुल हाथरस पहुंचे और उन्होंने लोगों के बीच पहुंचकर उनका दुख जाना. हाथरस के फुलरई गांव में ही सत्संग हुआ था, जिसमें मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हुई.

Hathras Stampede : हाथरस हादसे का दौसा से कनेक्शन, पेपरलीक मामले के आरोपी  के मकान में था दिव्य दरबार

Hathras Stampede: यूपी सीएम से दिल खोलकर मुआवजा देने की अपील: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, “दुख की बात है, बहुत परिवारों को नुकसान हुआ है. काफी लोगों की मृत्यु हुई है. मैं इसको राजनीतिक चश्मे से नहीं देखना चाहता हूं. मगर प्रशासन की कमी तो है और गलतियां तो हुई ही हैं. इसका पता लगाना चाहिए. शायद सबसे जरूरी बात ये है कि मुआवजा सही मिलना चाहिए, क्योंकि ये गरीब परिवार हैं और इनके लिए मुश्किल का समय है. इसलिए मुआवजा ज्यादा से ज्यादा मिलना चाहिए. मैं यूपी के सीएम से विनता करता हूं कि दिल खोलकर मुआवजा दिया जाए.”

https://youtu.be/KMZL-i-fECY?si=uoif8t-unI13H2P6

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें