INDIA Alliance: बहुजन समाज पार्टी (BSP) के सांसद मलूक नागर ने विपक्षी गठबंधन इंडिया में मायावती को प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि विपक्षी गठबंधन भाजपा को हराना चाहता है तो उसे बसपा मुखिया मायावती को प्रधानमंत्री चेहरे के रूप में पेश करना होगा।
नागपुर में आज कांग्रेस स्थापना दिवस पर रैली, सोनिया, राहुल और प्रियंका होंगी शामिल. #india24x7livetv #NewsUpdates #nagpur #congress pic.twitter.com/wFdaxQi79P
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 28, 2023
नागर ने कहा कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोकना किसी के बूते की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के पास करीब 37-38 फ़ीसदी वोट है और इसमें मायावती के करीब तेरह फ़ीसदी वोट को जोड़ने पर विपक्ष को निर्णायक बढ़त हासिल हो सकती है।
INDIA Alliance: प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाना होगा
उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा उत्तर प्रदेश में भाजपा के 44 फ़ीसदी वोट से काफी ज्यादा है मगर मायावती के वोट बैंक को हासिल करने के लिए विपक्षी दलों को उन्हें प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाना होगा। उन्होंने कहा कि मायावती को पीएम चेहरा बनाने का लाभ पूरे देश में मिलेगा और विपक्षी गठबंधन के वोट बैंक में काफी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
नागर के इस बयान के बाद विपक्षी गठबंधन में मायावती को प्रधानमंत्री पद (INDIA Alliance) का चेहरा बनाने पर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने पहले ही कहा है कि यदि बसपा को विपक्षी गठबंधन में शामिल किया गया तो सपा के लिए गठबंधन में शामिल रहना मुमकिन नहीं होगा। बसपा प्रमुख मायावती ने पिछले दिनों संकेत दिया था कि उनकी पार्टी भविष्य के गठबंधन के लिए अपने दरवाजे खुले रखना चाहती है।









