Jalaun News : जालौन में पुलिस विभाग में उसे समय हड़कप मच गया जब थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक को अपने कमरे के अंदर संदिग्ध अवस्था में गोली लगने से घायल हो गय। आवाज सुनकर थाने में हड़कंप मच गया और घायल अवस्था में तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया वहीं घटना की जानकारी लगते ही मौके पर उच्च अधिकारी भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां पर दरोगा की इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार जालौन जिले के कुठौंद थाने में तैनात थाना प्रभारी अरुण राय ने सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मारकर जान दे दी। देर रात हुई इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने थाना प्रभारी को खून से लथपथ हालत में कमरे में गिरा पाया। (Jalaun News) उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बता दे
ये भी पढ़ें –Money Laundering Case: रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस की सुनवाई आज, क्या होगा अगला कदम?
मूल रूप से संतकबीर नगर निवासी अरुण कुमार राय कुठौंद थाने में थाना प्रभारी के रूप में तैनात थे वहीं सूत्रों की माने पुलिसकर्मियों ने बताया कि कुछ देर पहले ही वह क्षेत्र से गश्त कर लौटे थे। (Jalaun News) सूचना मिलते ही एसपी डॉ दुर्गेश कुमार, एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। घटना की बारीकी से जांच शुरू कर दी गई है। एसपी डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने खुदकुशी की वजह की जांच की जा रही हर पहलुओं को भी देखा जाएगा। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।
ये भी पढ़ें –Arshi Khan Marriage: बिग बॉस फेम अर्शी खान करने जा रही हैं इस क्रिकेटर से शादी, जाने कौन हैं उनके पति















