Chandauli: चंदौली में पुलिस व आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई, 53.56 लीटर अवैध शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -बालमुकुंद लाल

Chandauli: पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अनन्त चन्द्रशेखर(आई.पी.एस.), अपर पुलिस अधीक्षक सदर व कृष्ण मुरारी शर्मा, क्षेत्राधिकारी PDDU नगर के पर्यवेक्षण में अनिल कुमार पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक अलीनगर के कुशल नेतृत्व में अलीनगर पुलिस टीम व आरपीएफ टीम द्वारा दिनांक 04.09.2025 को प्राप्त सूचना के आधार पर चेंकिंग के दौरान लोको कालोनी स्थित ग्राउण्ड के पास से करीब 17:10 बजे 03 शराब तस्करो को गिरफ्तार किया गया (Chandauli) गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 62 पीस 8 PM टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 180 ML, 80 पीस आफिसर च्वाईस टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 180 ML, 80 पीस विन्डस लाईम टेट्रा पैक देशी शराब प्रत्येक की मात्रा 200 ML व 60 पीस ब्लू लाईम टेट्रा पैक देशी शराब कुम मात्रा 200 ML, कुल 53.56 लीटर नाजायज अंग्रेजी/देशी शराब बरामद किया गया।

ये भी पढ़ें –Ajit Pawar controversy: अजित पवार का विवादित वीडियो, महिला IPS अधिकारी से बोले ‘अपना नंबर दो, मैं वीडियो कॉल करूंगा

गिरफ्तार तीनो अभियुक्तों की पहचान 1. गुड्ड कुमार पुत्र लल्लू चौधरी निवासी वार्ड नं0 70 राष्ट्रवादी चौराहा नुरुदीगंज थाना मालसलामी जिला पटना (बिहार) उम्र 26 वर्ष, 2. छोटू कुमार पुत्र स्व० उमेश प्रसाद सोनी निवासी वार्ड नं0 26 पानी टंकी धनटोलिया मोहल्ला थाना डेहरी आनसोन जिला रोहतास (बिहार) उम्र 25 वर्ष, 3. संजय जायसवाल पुत्र प्रमोद जायसवाल निवासी वार्ड नं0 70 राष्ट्रवादी चौराहा नुरुदीगंज थाना मालसलामी जिला पटना (बिहार) उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई। (Chandauli) बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना अलीनगर पर मु.अ.सं. 412/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम उपरोक्त अभियुक्तगण के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताये कि हम लोग अवैध शराब को आस पास के शराब ठेको से खरीद कर बिहार ले जाकर ऊँचे दामों पर बेचते है जिससे हमे अच्छा मुनाफा होता है जिससे हम लोग अपने अपने शौक पूरा करते है।

ये भी पढ़ें –Chandauli: चंदौली मनरेगा में बड़ा फर्जीवाड़ा: महिलाओं के नाम पर भुगतान, फोटो में पुरुष; जेई-सेक्रेटरी की मिलीभगत से चल रहा खेल

Chandauli: पंजीकृत अभियोग का विवरण

मु.अ.सं. 412/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
स्थान – लोको कालोनी स्थित हनुमान मंदिर के पास थाना अलीनगर जनपद चन्दौली

विवरण बरामदगी

62 पीस 8 PM टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 180 ML,
80 पीस आफिसर च्वाईस टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 180 ML,
80 पीस विन्डस लाईम टेट्रा पैक देशी शराब प्रत्येक की मात्रा 200 ML,
60 पीस ब्लू लाईम टेट्रा पैक देशी शराब कुम मात्रा 200 ML
कुल 53.56 लीटर नाजायज अंग्रेजी /देशी शराब बरामद
बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 70,000/- रूपये आंकी गयी है।

गिरफ्तारी/बरामदगी में शामिल पुलिस टीम

  1. निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
  2. उ0नि0 शिवनानन्द सिंह, थाना अलीनगर जिला चन्दौली
  3. हे0का0 अनिल कुमार यादव थाना अलीनगर जनपद चन्दौली

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें