Lakhimpur: पिटाई करने के बाद जहर देकर विवाहिता को उतारा मौत के घाट

Facebook
X
WhatsApp

Lakhimpur

लखीमपुर खीरी निघासन के चूरा टांडा निवासी महेश सिंह की बेटी भीरा थाना क्षेत्र के लालू टांडा में ब्याही थी,ससुराल के लोगों ने 16 जुलाई बीते मंगलवार को दिनदहाड़े विवाहिता की बुरी तरह से पिटाई करने के बाद जहर देकर कमरे में बंद कर दिया

इस बात की जानकारी पड़ोसियों ने मायके पक्ष वालो को दी। (Lakhimpur) मौके पर पहुँचे परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोलकर विवाहिता को आनन फानन जिला अस्पताल लेकर पहुँचे

image 279

जहां विवाहिता ने अपने भाई से जहर देने और पीटने की बात कबूल की,अगले दिन विवाहिता की ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। (Lakhimpur) मौत की खबर सुनते ही परिजन बिलखने लगे।

विवाहिता के भाई ने भीरा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि भीरा पुलिस ने आरोपी पति,उसके बहनोई,आदि रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

रिपोर्ट- वंदना जायसवाल

https://youtu.be/X8CE0TXDuII?si=xblOA1Gyhzp53LpN

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें