Lakhimpur: जनपद लखीमपुर खीरी स्थानान्तरित जिलाधिकारी को दी गई विदाई

Facebook
X
WhatsApp

Lakhimpur: लखीमपुर खीरी 27 मई। जिले के अधिकारियों ने गुरुवार को स्थानांतरित डीएम महेंद्र बहादुर सिंह को अधिकारियों ने भावभीनीं विदाई दी। (Lakhimpur) अधिकारियों ने उनके कार्यकाल को सराहा।जिले में सफल कार्यकाल के उपरान्त स्थानान्तरित होने वाले लोकप्रिय डीएम महेंद्र बहादुर सिंह को गुरुवार की सुबह जिले के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में पुष्पगुच्छ व पुष्पमाला पहनाकर भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत में एसपी गणेश प्रसाद साहा, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय कुमार सिंह समेत सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने निवर्तमान डीएम को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, बुके एवं अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया।

Lakhimpur: विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए

निवर्तमान डीएम ने सबसे पहले उन लोगों के प्रति आभार जताया, जिन्होंने उनके साथ टीम भावना के साथ काम किया। (Lakhimpur) उन्होंने अपने कार्यकाल की कुछ यादों को साझा करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से जिलें में कार्यो का संचालन किया। निवर्तमान डीएम ने कहा कि जनपद लखीमपुर खीरी की यादें उनके साथ सदा रहेंगी। साम्प्रदायिक सौहार्द के अपनी अलग पहचान रखने वाले जिले में कार्य करने का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने जनपदवासियों, जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों, धर्मगुरूओं, जनप्रतिनिधियों के सहयोग व स्नेह के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Image 2024 06 27 at 6.39.42 PM

एसपी ने कहा कि ‘निवर्तमान डीएम आदर्श व्यक्तित्व के धनी व कुशल प्रशासक है। (Lakhimpur) मेरा परम सौभाग्य है कि सर के मार्गदर्शन में काम किया। इस दौरान उन्हें पूरा सहयोग मिला। उन्होंने संयम और सूझबूझ के साथ पूरी टीम भावना के साथ जिले को बेहतरीन नेतृत्व प्रदान किया। अपने कार्यों से उन्होंने सभी के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। वह जिले के लिए मिसाल एवं प्रेरणा स्रोत है।’

सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि डीएम से उन्होंने विभिन्न प्रशासनिक दक्षताओं व विधाओं को सीखा है। वह मेहनती, कर्मठ, जुझारू प्रवृत्ति के अधिकारी है, उनके पास प्रशासनिक व सामाजिक अनुभवों का अपार भंडार है। उनका कार्यकाल सकारात्मक दृष्टिकोण व यादगार पारी के रूप में याद किया जाएगा। एडीएम ने डीएम के कार्यकाल की ना केवल सराहना की बल्कि बताया कि उनका सौभाग्य है कि उन्हें उनके नेतृत्व में काम करने का मौका मिला। पूरा जिला उनके कार्यकाल को स्वर्णिम नेतृत्व के रूप में याद रखेगा। इस दौरान सभी जिला स्तरीय अधिकारी, सभी एसडीएम, खंड विकास अधिकारी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट – उमेश बंसल

https://youtu.be/hqU5FQb5rv0?si=vA2Og_SJLtBDolte

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें