Lakhimpur Kheri: करप्शन टीम ने मुंशी को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार किया

Lakhimpur Kheri: करप्शन टीम ने मुंशी को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार किया
Facebook
X
WhatsApp

Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) जिले के मोहम्मदी तहसील में बुधवार को एंटी करप्शन टीम ने एक मुंशी को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी मुंशी अशोक पाल कानूनगो कार्यालय में पदस्थ था। एंटी करप्शन टीम ने लखीमपुर खीरी में एक मुंशी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया.

जानकारी के मुताबिक, खेत की मेडबंदी व धारा 24 के अंतर्गत सीमांकन के लिए एक व्यक्ति कानूनगो कार्यालय के चक्कर लगा रहा था। इस दौरान उसकी मुलाकात कानूनगो के मुंशी अशोक पाल से हुई। मुंशी अशोक पाल ने व्यक्ति से दस हजार रुपये की मांग की। व्यक्ति ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम को की।

Lakhimpur Kheri: कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया

एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और मुंशी अशोक पाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। एंटी करप्शन टीम आरोपी को कस्टडी में लेकर चली गई और उसे पूछताछ कर रही है। यह कोई पहला मामला नहीं है जब लखीमपुर खीरी में किसी कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

इससे पहले भी कई कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके बावजूद कर्मचारी सबक नहीं ले रहे हैं। एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई से लोगों में खुशी है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि इस कार्रवाई से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा।

https://youtu.be/kCUR_a5VUm4?si=6DsoN4AHNEtWFl6M

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें