LPG Cylinder Price: देश आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व मानाया जा रहा है, साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) भी पर सेलिब्रेट कर रहा है। इस महिला दिवस पर केंद्र की मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले देश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100 रुपए की छूट देने की घोषणा की है। इसकी जानकारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर दी। इससे पहले पीएम मोदी गुरुवार को उज्ज्वला योजना को लेकर बड़ी घोषणा की थी। सरकार ने उज्ज्वला की सब्सिडी में 300 रुपये की (LPG Cylinder Price) बढ़ोतरी की, जिससे महिलाओं को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि उज्ज्वला योजना लाभार्थी गरीब महिलाएं हैं।
LPG Cylinder Price: 100 रुपये छूट का ऐलान
शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) कर कहा कि महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इस कदम से नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ, करोड़ो परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। पीएम मोदी ने आगे कहा कि सरकार का यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
10 मई को खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट, सुबह सात बजे से शुरू होंगे दर्शन. #india24x7livetv #NewsUpdate #kedarnath #Uttrakhand pic.twitter.com/MwLt07S4jO
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) March 8, 2024
उज्ज्वला की सब्सिडी 300 रुपये हुई
पीएम मोदी ने गुरुवार को उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को लेकर बड़ा फैसला किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में उज्ज्वला योजना की सब्सिडी बढ़ाने की मुहर लगी। सरकार ने 1 अप्रैल से शुरू होने वाले अगले वित्त वर्ष के लिए उज्ज्वला योजना के तहत गरीब महिलाओं को प्रति एलपीजी सिलेंडर की सब्सिडी बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया है। पहले यह 200 रुपये प्रति सिलेंडर थी। सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में घोषणा की थी कि वह, हर साल 12 घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी प्रदान की करेगी, जिसकी मियाद 31 मार्च, 2024 को समाप्त हो रही थी।
हालांकि अब मोदी ने सरकार ने उज्ज्वला योजना पर गरीब महिलाओं को मिलने वाली सब्सिडी को बढ़ाकर 300 रुपए कर दिया है, जो 31 मार्च, 2025 तक जारी रहेगी। बता दें कि देश में एलपीजी सिलेंडर के दाम कम होने से आम आदमी को काफी राहत मिली है। देश में कुल 31 करोड़ 40 लाख एलपीजी कनेक्शन हैं। इनमें से 10 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी उज्जवला योजना के शामिल हैं।










