Lucknow Murdur News : राजधानी के गोमती नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत उजरियाव इलाके में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
Lucknow Murdur News : पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार गोमती नगर थाना क्षेत्र के उजरियाव में शुक्रवार को पति ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। शुक्रवार को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर काफी बहस हुई।

Lucknow Murdur News : पत्नी को उतारा मौत के घाट

जिसके बाद गुस्से में आग बबूला पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।















Comments 1