Lucknow News : CM योगी ने अकबर नगर में किया पौधरोपण, प्रदेश भर में ”पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ” अभियान का किया शुभारंभ

Lucknow News: CM योगी ने अकबर नगर में किया पौधरोपण, प्रदेश भर में ''पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ'' अभियान का किया शुभारंभ
Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजधानी के अकबर नगर में पौधरोपण कर वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान की शुरुआत कर दी है। इसके साथ ही प्रदेश स्तर पर आज से पौधरोपण अभियान की शुरुआत हो गई है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों की ओर से पौधरोपण किया जाएगा।

https://x.com/india24x7livetv/status/1814525053419090393

Lucknow News : प्रदेश भर में शुरू हुआ अभियान

Lucknow News



बताते चलें कि राजधानी लखनऊ के अकबर नगर इलाके पर पूर्व में बुलडोजर चलाकर इसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी। जिसके बाद मिट्टी डालकर इसे समतल किया गया। शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां पेड़ लगाकर प्रदेश में वृहद पौधरोपण अभियान की शुरुआत कर दी है। इस अभियान के तहत आज एक दिन में पूरे प्रदेश में 36.50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर सीएम ने विभिन्न विभागों, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पेड़ लगाने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने पर्यावरण में होते प्रतिकूल बदलावों पर बोलते हुए पौधरोपण की विशेष आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही उन्होंने आम जनता से भी अपील करते हुए कहा कि पेड़ लगाएं और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी लें। तभी आने वाले समय में पर्यावरण की सुरक्षा हो सकेगी।

image 255



Lucknow News : पौधारोपण कर सीएम योगी ने कहा ”पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ”

image 256



आज शनिवार को पौधरोपण के बाद कुकरैल के किनारे बसे अकबर नगर की खाली कराई गई जमीन पर सरकार सौमित्र और शक्ति वन विकसित करेगी। जिसके तहत यहां ऑक्सीजन देने वाले पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों में नीम, शीशम, कटहल, आम, पीपल, बरगद, जामुन, आंवला, बेल समेत 33 प्रजातियों के पेड़ शामिल हैं। इसके अलावा यहां चांदनी, सर्पगंधा, नींबू, अमरूद आदि के पेड़ भी लगाए जाएंगे। आने वाले समय में इस इलाके को स्वच्छ एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाने वाले क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

image 258



Lucknow News: 4.5 किमी के इलाके में बनेगी ग्रीन बेल्ट

अकबर नगर के ध्वस्तीकरण के बाद अब कुकरैल नदी के किनारे पर सरकार ग्रीन बेल्ट विकसित करेगी। जिसमें बच्चों के लिए किड्स जोन, टहलने के लिए पाथ वे, लॉन, पार्क आदि बनाए जाएंगे। सरकार स्थानीय लोगों को स्वच्छ प्राण वायु प्रदान कराने के मकसद से इस इलाके को हरित क्षेत्र के रूप में तैयार कर रही है। इसके तहत कुकरैल नदी के किनारे बसे 4.5 किमी के क्षेत्रफल में करीब 1.25 लाख पौधे लगाने की योजना है। साथ ही कुकरैल नदी के पुनर्विकास के लिए इसका भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

image 254
https://youtu.be/XkpKEkM23M4?si=3y50PD4LU5qjsO1E

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें