Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow News) में महिला इंस्पेक्टर के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। दरअसल, एडीजी लखनऊ जोन के कार्यालय में कार्यरत महिला इंसपेक्टर का आरोप है कि एक दबंग युवक ने जान से मारने की नीयत से पिस्टल तान दी। साथ ही बेटे की हत्या कराने और गाड़ी फूंक देने की धमकी दी है। महिला इंस्पेक्टर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। यह घटना राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र की है।
भारत में बीते 24 घंटे में कोविड के 640 मामले दर्ज किए गए हैं. #india24x7livetv #NewsUpdates #bharat #covid pic.twitter.com/KmxwYivRS3
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 22, 2023
Lucknow News: ये है पूरा मामला?
महिला इंस्पेक्टर गीता द्विवेदी का कहना है कि वह सोसायटी के एक फ्लैट में रहती हैं, जब वह ड्यूटी से वापस घर आयी तो। उसके कुछ देर बाद ही सोसायटी के गार्ड ने डोरवेल बजायी और सोसायटी की मीटिंग होने की बात कही। इस पर इंसपेक्टर ने कहा कि वह कुछ देर पहले की ड्यूटी से वापस आई हैं, इसलिए वह मीटिंग में शामिल नहीं हो पाएंगी।
वहीं, अखिलेश, मयंक प्रधान, लवना कमाल समेत आठ से दस लोग सोसायटी इंचार्ज सीएस भारती से मीटिंग हॉल की चॉबी लेने पहुंचे, लेकिन उन्होने मना कर दिया। मना करने पर इन लोगों ने चाबी छीनने का प्रयास किया। सोसायटी इंचार्ज ने कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है, उन्होने अपनी आंखों का ऑपरेशन करवाया है। इस बात से नाराज होकर वह सोसायटी इंचार्ज के साथ मारपीट करने लगे।
उसी दौरान सीएस भारती और उनकी पत्नी सुनीति ने महिला इंस्पेक्टर को आवाज दी। इसके बाद महिला इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचीं तो मिथिलेश, मयंक प्रधान व उनके साथी उनके साथ भी मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान महिला इंसपेक्टर गीता द्विवेदी को चोटें आई हैं। इस दौरान मिथिलेश ने पिस्टल इंस्पेक्टर के ऊपर तान दी, लेकिन किसी तरह सीएस भारती और उनकी पत्नी बीच बचाव करवाया।









