Lucknow News : भीषण हादसा ,शहीद पथ पर टायर फटने से पलटी स्कूल वैन, दर्जनों बच्चे घायल

Lucknow News : भीषण हादसा ,शहीद पथ पर टायर फटने से पलटी स्कूल वैन, दर्जनों बच्चे घायल
Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News : लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित शहीद पथ पर आज यानी शुक्रवार की सुबह निजी स्कूल वैन पलट गई। हादसे में आधा दर्जन बच्चों को चोटें आई हैं। पुलिस ने घायल बच्चों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया है। घायलों में दो बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Lucknow News : आधा दर्जन बच्चे घायल

जानकारी के अनुसार, सुशांत गोल्फ सिटी स्थित शहीद पथ पर शुक्रवार की सुबह गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित एक निजी स्कूल की वैन पलट गई। हादसे के वक्त वैन में करीब एक दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे। इनमें 6 को ज्यादा चोटें आई हैं। जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो को इलाज के मेदांता भेजा है जबकि 4 बच्चों का इलाज लोहिया अस्पताल में चल रहा है। हादसा उस वक्त हुआ जिस वक्त वैन बच्चों को उनके घरों से लेकर स्कूल जा रही थी।

image 26

Lucknow News : हादसे में ये बच्चे हुए घायल

image 27

पुलिस के मुताबिक घायल बच्चों को राजधानी के मेदांता व लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल बच्चों में आराध्या यादव माही मौर्या की तबियत गंभीर बताई जा रही है, दोनों बच्चों का मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। नंदनी (उम्र 9 साल) के सिर मे चोट आई है।

इनको लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अर्थ कनौजिया (उम्र 16 साल) के भी सिर में आई हल्की चोट आई है। सार्थक शुक्ला (उम्र 15 साल) को हल्की चोट आई है। आशुतोष गुप्ता (उम्र 15 साल) का सोल्डर फैक्चर हो गया है। वहीं, मेदांता अस्पताल में आराध्या यादव को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

https://youtu.be/GWR7sFGZpAc?si=fhKfzXNPeqa5ks7y

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें