Lucknow: योग दिवस पर विधायक ओपी श्रीवास्तव ने योगाभ्यास कर कहा, “योग अब एक वैश्विक पर्व”

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग द्वारा आयोजित योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में लखनऊ पूर्वी विधानसभा के नव निर्वाचित विधायक ओ पी श्रीवास्तव जी ने स्वर्ण जयंती पार्क इंदिरा नगर सेक्टर 25 में वहां के निवासियों के साथ योगाभ्यास किया और कहा कि “योग अब एक वैश्विक पर्व बन गया है। (Lucknow) योग किसी एक व्यक्ति मात्र के लिए नहीं, बल्कि जाति धर्म संस्कृति अथवा देश के बंधनों से परे सम्पूर्ण मानवता के लिए है।

आइए, आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हम सभी ‘योग’ को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लें।”

इस अवसर पर श्रीवास्तव जी ने कहा कि “योग अब केवल एक व्यायाम नहीं रहा है, बल्कि यह एक वैश्विक पर्व बन गया है। (Lucknow) योग किसी एक व्यक्ति मात्र के लिए नहीं, बल्कि जाति, धर्म, संस्कृति अथवा देश के बंधनों से परे सम्पूर्ण मानवता के लिए है। योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है।”

WhatsApp Image 2024 06 21 at 10.29.51 AM

उन्होंने आगे कहा कि “आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे। योग न केवल हमें स्वस्थ रखेगा, बल्कि हमें तनावमुक्त जीवन जीने में भी मदद करेगा।”

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों ने लोगों को विभिन्न योगासनों की जानकारी दी और उन्हें योगासन सिखाए। लोगों ने उत्साहपूर्वक योगासनों का अभ्यास किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

रिपोर्ट- गजेन्द्र त्रिपाठी

https://youtu.be/-f9SV6Rasao?si=5nTxYEbxVfi-sQMn

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें