Mahaarajpur: नक्‍सली हमले में बल‍िदान हुए CRPF जवान के घर पहुंचे कैब‍िनेट मंत्री, पत्नी-मां को सौंपा 50 लाख रुपए का चेक

Facebook
X
WhatsApp

Mahaarajpur: महाराजपुर के नौगवां गौतम में बलिदानी जवान के घर मंगलवार सुबह लगभग सात बजे कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व डीएम राकेश कुमार सिंह घर पहुंचे। (Mahaarajpur) कैबिनेट मंत्री ने सरकार द्वारा दी जाने वाली 50 लाख की आर्थिक सहायता के चेक पत्नी व मां को सौंपे।

महाराजपुर के गौतम नौगवां निवासी सीआरपीएफ जवान शैलेंद्र रविवार को छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले के दौरान बलिदान हो गए थे। (Mahaarajpur) शैलेंद्र सुकमा में नक्सलियों द्वारा बिछाई गई आइईडी की चपेट में आ गए थे। सोमवार को पार्थिव शरीर घर नहीं पहुंच पाया।

Mahaarajpur: 50 लाख की आर्थिक सहायता का द‍िया चेक

मंगलवार सुबह सात बजे कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व डीएम राकेश कुमार सिंह बलिदानी के गांव पहुंचे। सरकार द्वारा दी जाने वाली 50 लाख की आर्थिक सहायता के चेक कैबिनेट मंत्री ने मां व पत्नी को दिए।पत्नी कोमल को 35 व मां बिजमा के नाम 15 लाख रुपए के चेक दिए गए। राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सरकारी नौकरी के लिए पत्नी के नाम पर परिवार में सहमति बनी।

image 166

बल‍िदानी को अंत‍िम व‍िदाई देने के ल‍िए पहुंचे लोग

वहीं, गांव में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग बलिदानी जवान को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंच गए। एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार, एसडीएम नर्वल ऋषभ वर्मा व सीआरपीएफ के अधिकारी ओम प्रकाश अंतिम संस्कार की तैयारियों का जायजा लेते रहे।

https://youtu.be/cXd8Kt9xMPY?si=foxsnaAtF0tlI9Ee

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें